{"_id":"5b4f343f4f1c1b3c748b5a4a","slug":"special-task-force-will-soon-get-100-cyber-experts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ को मिलेंगे 100 साइबर एक्सपर्ट, क्राइम पर ऐसे लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ को मिलेंगे 100 साइबर एक्सपर्ट, क्राइम पर ऐसे लगेगी रोक
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
Updated Wed, 18 Jul 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टॉस्क फोर्स को जल्द ही 100 साइबर एक्सपर्ट मिल जाएंगे। इसके लिए हरियाणा पुलिस द्वारा प्रशिक्षित किए गए जवानों में से 100 जवानों की सूची तैयार की गई है। इन्हें तुरंत एसटीएफ में लगाए जाने का प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है। यह सभी कंप्यूटर में दक्ष होंगे जो साइबर जांच में एसटीएफ की मदद करेंगे।
विज्ञापन
डीआईजी सतीश बालन ने बताया कि वर्तमान में अपराधी भी शातिर हो रहे हैं। वह एक दूसरे से संपर्क करने के लिए इंटरनेट का प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में साइबर अपराध भी बढ़ रहा है। ऐसे में मामलों की जांच और अपराधी को पकड़ना भी कठिन हो रहा है। ऐसे में साइबर तकनीक मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। एसटीएफ में आईटी सेल तो है, लेकिन साइबर में दक्ष जवानों की कमी है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने हाल ही में 4000 जवानों को भर्ती कर इनका प्रशिक्षण पूरा किया है। इन नव प्रशिक्षित जवानों में से 100 जवानों को छांटा गया है। यह सभी आईटी में दक्ष हैं और कंप्यूटर व सॉफ्टवेयर की बारीकियों को जानते हैं। प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है ताकि इनकी नियुक्ति सीधे एसटीएफ में की जाए।
विज्ञापन
गुरुग्राम में इन्हें साइबर अपराध को रोकने सहित अन्य संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। पूर्ण प्रशिक्षित होने पर उन्हें एसटीएफ की चारों रेंज गुरुग्राम, हिसार, रोहतक और झज्जर में भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने के साथ ही अब एसटीएफ की नजर साइबर अपराध करने वालों पर भी रहेगी। नए जवानों के जरिए बड़े साइबर अपराधों को रोकने के लिए कार्य किया जाएगा। जल्द ही सरकार से कंप्यूटर में दक्ष जवानों को लगाए जाने की मंजूरी आ जाएगी।