होली पर इस बार रेलवे की तैयारी: 100 से अधिक ट्रेन, स्टेशन के बाहर पंडाल; दलालों पर नजर, खुफिया टीम की तैनाती
नजर रेलवे अधिकारियों के साथ ही रेलवे पुलिस की खासतौर से तैनाती की गई है। साफ-सफाई के साथ ही स्काउट और गाइड, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भीड़ को नियंत्रित करेंगे। प्लेटफार्म और फुटओवर ब्रिज पर यात्रियों की भीड़ का प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली त्योहार को लेकर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। यात्रियों की तादाद को देखते हुए 100 से अधिक ट्रेन चलाई जा रही है, वहीं प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन परिसर में ही टेंट का इंतजाम किया गया है। जहां एलईडी स्क्रीन से ट्रेन संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। स्टेशनों पर मोबाइल शौचालय का इंतजाम किया गया है।
विशेष तौर पर किसी अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए डॉग स्क्वायड की टीम तो उतारी ही गई है साथ ही रेलवे पुलिस खुफिया की खुफिया इकाइयां केंद्रीय खुफिया विभाग के साथ नियमित संपर्क में हैं। आरक्षित कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों के पहचान पत्र की गहन जांच के लिए टीम उतारी गई है। खास बात यह भी है कि दिल्ली के सभी मुख्य स्टेशन पर एंबुलेंस की तैनाती के साथ डॉक्टरों की टीम की नियुक्ति की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता प्रबंध किया गया है।
पिछले साल यात्रियों की भीड़ स्टेशनों पर होली के दौरान उमड़ पड़ी थी। उस प्रवृति को आधार बनाकर रेलवे ने इस बार खास इंतजाम किया है। दिल्ली से राजगीर, पटना, ओखा, आरा, गया, वाराणसी, छपरा, मुजफ्फरपुर, मुंबई सेंट्रल, जयनगर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, पुरी और राष्ट्रीय राजधानी से अन्य व्यस्त मार्ग के लिए 2 अप्रैल तक 100 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। सर्कुलेटिंग एरिया में भीड़ को रोकने के लिए अजमेरी गेट की तरफ 4500 वर्ग फीट का पंडाल तैयार किया गया है। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल 2500 वर्ग फीट का पंडाल बना है। रेलवे स्टेशनों एयरपोर्ट की तरह यात्री होल्डिंग एरिया का गठन किया गया है। प्लेटफार्मों पर भीड़ न उमड़े इसे ध्यान में रख प्रतीक्षा क्षेत्र, कवर टेंट, लाइटिंग, पंखे, वॉटर बूथ, पोर्टेबल टॉयलेट ब्लॉक, फूड स्टॉल, अतिरिक्त बुकिंग काउंटर की सुविधा दी गई है।
-2500-3000 वर्ग फुट का पंडाल तैयार किया गया है।
-महिला और पुरुष यात्रियों के लिए मोबाइल शौचालय की सुविधा।
-पानी का टैंकर उपलब्ध कराया गया है।
-पांच अतिरिक्त पूछताछ व टिकट काउंटर उपलब्ध है ।
-जनता खाना सभी स्टाल पर उपलब्ध रहेगा।
-टेंट में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
-यात्रियों को सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मिनी कंट्रोल रूप तैयार किया गया है।
-नई दिल्ली के अजमेरी गेट की तरफ 4500 वर्ग फुट का पंडाल तैयार किया गया है।
-महिला और पुरुष यात्रियों के लिए मोबाइल शौचालय की सुविधा
-पंडाल में 20 अतिरिक्त पानी के नल लगाए गए है।
-खान-पान के लिए दो अतिरिक्त स्टॉल लगाया गया है।
-यात्रियों की सुविधा के लिए मिनी कंट्रोल रूम तैयार किया गया है।
-पहाड़ गंज और अजमेरी गेट की तरफ मे आई हेल्प यू काउंटर लगा है।
दलालों व असामाजिक तत्वों पर रहेगी
नजर रेलवे अधिकारियों के साथ ही रेलवे पुलिस की खासतौर से तैनाती की गई है। साफ-सफाई के साथ ही स्काउट और गाइड, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भीड़ को नियंत्रित करेंगे। प्लेटफार्म और फुटओवर ब्रिज पर यात्रियों की भीड़ का प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे पुलिस, सिविल पुलिस में समन्वय बैठाया गया है। महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों को एस्कॉर्ट किया जा रहा है। खोजी कुत्तों के साथ तोड़-फोड़ रोधी जांच और जीआरपी व सिविल पुलिस के साथ संयुक्त निगरानी की जा रही है।
एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम की तैनाती
हजरत निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और पानीपत रेलवे स्टेशनों पर एंबुलेंस तैनात की गई है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पर्याप्त संख्या में काम करने योग्य स्थिति में व्हील चेयर उपलब्ध हों सके। इसी तरह स्टेशन पर डॉक्टर की टीम को 25 मार्च तक के लिए तैनात किया गया है। सभी मुख्य स्टेशन पर ड्यूटी अधिकारी तैनात रहेंगे।