{"_id":"f2b035ff3eb004cb5d8b71a8eb11ff43","slug":"special-players-suspended-pci-complaint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल खिलाड़ियों की शिकायत पर पीसीआई सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल खिलाड़ियों की शिकायत पर पीसीआई सस्पेंड
रानू पाठक/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 18 Apr 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल पैरालिंपिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुई बदइंतजामी का दंश आखिर पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) को झेलना ही पड़ा। इंटरनेशनल पैरालिंपिक कमेटी ने पीसीआई को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में 20 से 22 मार्च तक हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुई बदइंतजामी को केंद्रीय खेल मंत्रालय समेत इंटरनेशनल पैरालिंपिक कमेटी ने भी गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
बदइंतजामी के साथ ही कमेटी के खिलाफ 7-8 बिंदुओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। एक जज, आईएएस अफसर और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी इस कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
17 मई को बंगलूरू में होने वाली एजीएम की मीटिंग में कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। यह दूसरी मर्तबा है कि जब विश्व संगठन ने पीसीआई को निलंबित किया है।
उत्तर प्रदेश पैरालिंपिक कमेटी ने गाजियाबाद में 15वीं नेशनल पैरालिंपिक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराई थी। प्रतियोगिता में अव्यवस्था और बदइंतजामी के चलते 26 राज्यों से आए 1200 से अधिक खिलाड़ियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी।
आयोजन स्थल जनहित स्पोर्ट्स एकेडमी में खिलाड़ियों को आधे अधूरे बने कमरों में ठहराया गया। बाथरूम से लेकर खाने-पीने की स्थिति भी बदतर थी। गर्ल्स एथलीट को लाइब्रेरी में रुकवाया गया।
खिलाड़ी बाथरूम से बाहर नगर निगम के टैंकरों से नहाते थे। बदइंतजामी ऐसी थी कि खुद कई अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों ने इस पर ऐतराज जताया।
यहां तक कि अंतिम दिन आयोजक बिना मेडल और सर्टिफिकेट दिए ही मैदान से भाग गए थे। मीडिया में मामला उछला तो देर रात पदाधिकारियों ने रिजल्ट घोषित कर खानापूर्ति कर दी।
क्यों हुई कमेटी सस्पेंड
उत्तर प्रदेश पैरालिंपिक कमेटी के अध्यक्ष व पीसीआई के एग्जीक्यूटिव मेंबर कविंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में बदइंतजामी, वित्तीय, एशियन और ओपन गेम्स में हुई गड़बड़ियों व पीसीआई के अध्यक्ष राजेश तोमर द्वारा एग्जीक्यूटिव कमेटी से चार मेंबर्स को सस्पेंड करने पर इंटरनेशनल पैरालिंपिक कमेटी ने पीसीआई को निलंबित कर दिया है।
15 अप्रैल को पीसीआई के सीईओ जेवियर गोंजालेज ने पीसीआई को भेजे ई-मेल में कहा, ‘पीसीआई में कई सालों से विभिन्न खेमों और व्यक्तियों में निजी टकराव के कारण स्थिति बेहद खराब है।
अमर उजाला ने उठाया था मामला
नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बदइंतजामी का मामला जब अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया। इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इस संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी थी। मंत्रालय ने भी बदइंतजामी के बीच खिलाड़ियाें को ठहराने पर ऐतराज जताया था।
खिलाड़ी खेल नहीं सकेंगे अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता
पीसीआई के निलंबन के साथ ही कोई भी पैरा खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल नहीं सकेगा। पीसीआई के सचिव जे चंद्रशेखर ने कहा है कि इस निलंबन से सबसे ज्यादा नुकसान पैरा-एथलीटों का होगा। लिहाजा आईपीसी से इस बारे में पुनर्विचार करने का आग्रह किया जाएगा।
पीसीआई के सदस्य
पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया में राजेश तोमर अध्यक्ष, एम महादेवा वाइस प्रेजीडेंट, नाले नंद किशोर वाइस प्रेजीडेंट, जे चंद्रशेखर सेक्रेटरी जनरल, माधुसा श्रीनिवास राव ज्वाइंट सेक्रेटरी, सुख मनप्रीत सिधु ज्वाइंट सेक्रेटरी, एसपी सांगवान कोषाध्यक्ष है।
एग्जीक्यूटिव मेंबर में कविंद्र चौधरी, नारायण टी, डा. राजेश लामेचवाल, सतबीर राना और सुदेश ठाकुर हैं।