फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special panel of doctors will protect policemen from corona infection

पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाएगा डॉक्टरों का विशेष पैनल

Wed, 13 May 2020 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 May 2020 06:32 AM IST
सार

  • लॉकडाउन में नियमों का पालन कराते हुए 150 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं
  • कोरोना से बचाव के लिए सभी जिलों के हेड क्वार्टर पर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी जा रही है
  • पीपीई किट से लेकर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार मुहैया कराया जा रहा है

विज्ञापन
Special panel of doctors will protect policemen from corona infection
एसएन श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना से शुरू हुई लड़ाई को जीतने में जुटी दिल्ली पुलिस खुद इसके प्रकोप में घिरती चली जा रही है। लॉकडाउन में नियमों का पालन कराते हुए 150 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। 

विज्ञापन


इस संकट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने डॉक्टरों का एक पैनल बनाया है, जो किसी भी पुलिसकर्मी में कोरोना के लक्षण दिखते ही उसकी मदद करेगी। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सभी जिलों के हेड क्वार्टर पर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी जा रही है। अगर कोई संक्रमित होता है तो उसे भर्ती कराने से लेकर हर तरह की मदद का जिम्मा विशेष पुलिस आयुक्त यातायात को सौंपा गया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के मुताबिक, पुलिसकर्मियों की कोरोना से सुरक्षा को देखते हुए हर तरह से उनकी मदद की जा रही है।  पीपीई किट से लेकर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार मुहैया कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की बीमार होने पर उनकी मदद के लिए डॉक्टर की एक टीम काम रही है। यह डॉक्टर सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पताल के हैं। दिल्ली के सभी थानों के एसएचओ को संबंधित क्षेत्र के डॉक्टर का संपर्क नंबर मुहैया करा दिया गया है। यह टीम ड्यूटी कर रहे पुलिसवालों पर लगातार नजर रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed