{"_id":"5ebb4721250c17191837b07e","slug":"special-panel-of-doctors-will-protect-policemen-from-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाएगा डॉक्टरों का विशेष पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाएगा डॉक्टरों का विशेष पैनल
Wed, 13 May 2020 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 May 2020 06:32 AM IST
सार
- लॉकडाउन में नियमों का पालन कराते हुए 150 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं
- कोरोना से बचाव के लिए सभी जिलों के हेड क्वार्टर पर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी जा रही है
- पीपीई किट से लेकर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार मुहैया कराया जा रहा है
विज्ञापन
एसएन श्रीवास्तव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से शुरू हुई लड़ाई को जीतने में जुटी दिल्ली पुलिस खुद इसके प्रकोप में घिरती चली जा रही है। लॉकडाउन में नियमों का पालन कराते हुए 150 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
इस संकट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने डॉक्टरों का एक पैनल बनाया है, जो किसी भी पुलिसकर्मी में कोरोना के लक्षण दिखते ही उसकी मदद करेगी। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सभी जिलों के हेड क्वार्टर पर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी जा रही है। अगर कोई संक्रमित होता है तो उसे भर्ती कराने से लेकर हर तरह की मदद का जिम्मा विशेष पुलिस आयुक्त यातायात को सौंपा गया है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के मुताबिक, पुलिसकर्मियों की कोरोना से सुरक्षा को देखते हुए हर तरह से उनकी मदद की जा रही है। पीपीई किट से लेकर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की बीमार होने पर उनकी मदद के लिए डॉक्टर की एक टीम काम रही है। यह डॉक्टर सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पताल के हैं। दिल्ली के सभी थानों के एसएचओ को संबंधित क्षेत्र के डॉक्टर का संपर्क नंबर मुहैया करा दिया गया है। यह टीम ड्यूटी कर रहे पुलिसवालों पर लगातार नजर रखेगी।