फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   special jackets and cap design for army show in Exhibition of Defense Expo 2018 in Delhi

50 डिग्री तापमान पर भी जवानों को कूल रखेगी ये जैकेट और टोपी, टॉर्च देती है 45 लाख वोल्ट का करंट

Sun, 07 Oct 2018 05:58 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
special jackets and cap design for army show in Exhibition of Defense Expo 2018 in Delhi

सरहद पर दुश्मनों से दो-दो हाथ करने वाले सेना के जवानों को अब भीषण गर्मी में भी कूलिंग का अहसास होगा। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे डिफेंस एक्सपो में सेना के जवानों के लिए ऐसे कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिन्हें पहनने के बाद 50 डिग्री तापमान में भी जवानों को जीरो डिग्री का अहसास होगा। इंडियन मेड इन कपड़ों में जैकेट और टोपी शामिल है। 

विज्ञापन


इस विधि से काम करेगा जैकेट-टोपी 
जानकारी के अनुसार एक बाल्टी पानी में जैकेट और टोपी को करीब तीन घंटे डुबोना होगा। इसके बाद जवान इन्हें पहनकर सीमा पर भीषण गर्मी में करीब 10 घंटे तक ड्यूटी कर सकेंगे। यह जैकेट और टोपी जवान अपनी वर्दी के ऊपर ही पहन सकते हैं। इसे स्पर्श करने पर पानी का अहसास भी होता है। एसआरजी कंपनी के अश्विनी कुमार का कहना है कि इसमें विशेष प्रकार के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है जो पानी को सोख लेता है। इसकी कीमत करीब 4 हजार रुपये है।
विज्ञापन


45 लाख वोल्ट का करंट देती है टॉर्च 
एक्सपो में एक ऐसी टॉर्च भी आई है, जिसमें लगे बटन को दबाने से 45 लाख वोल्ट का करंट पैदा होता है। यानि अगर किसी को ये करंट दिया जाए तो वह इंसान 15 से 20 मिनट तक बेहोश रहेगा। निरवाना इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रशांत पॉल ने बताया कि अभी तक केवल दिल्ली पुलिस ही इस तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। लिथियम से बने होने के कारण करंट की क्षमता ज्यादा है। उन्होंने ये भी बताया कि यूपी सहित अन्य राज्यों की पुलिस से भी इस तकनीक को अपनाने की मांग आ रही है। इस टॉर्च को दो मीटर की दूरी पर रख हमारे जवान अपराधियों पर आसानी से काबू पा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed