फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special cell team raided News Click in Delhi NCR

Newsclick Raids: फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ समेत दो गिरफ्तार, दफ्तर सील; 30 ठिकानों पर घंटों पूछताछ

Tue, 03 Oct 2023 01:01 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 01:01 PM IST
सार

Newsclick Raids: न्यूजक्लिक के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ और उसके एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इससे जुड़े पत्रकारों के 30 ठिकानों पर छापे मारे और उनमें से कुछ के मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त कर लिए। अभिसार शर्मा को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Special cell team raided News Click in Delhi NCR
पूछताछ के बाद बाहर आते पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता। - फोटो : अमर उजाला/फोटो: भूपिंदर सिंह

विस्तार

Newsclick Raids: दिल्ली पुलिस ने विदेश से पैसे लेकर चीन के लिए प्रचार करने के आरोप में ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ और उसके एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। इस सिलसिले में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले में पुलिस की विशेष शाखा ने वेबसाइट के दफ्तर को सील कर दिया। इससे जुड़े पत्रकारों के 30 ठिकानों पर छापे मारे और उनमें से कुछ के मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त कर लिए।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नालवा ने पुरकायस्थ और चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि कुल 46 संदिग्धों से पूछताछ की गई। इनमें से 37 पुरुष संदिग्धों से विशेष शाखा के दफ्तर में पूछताछ की गई और नौ महिला संदिग्धों से उनके निवास पर सवाल-जवाब किए गए। दिल्ली-एनसीआर में केंद्रित विशेष शाखा की छापेमारी मंगलवार सुबह शुरू हुई। बाद में प्रबीर पुरकायस्थ को न्यूजक्लिक के दक्षिण दिल्ली स्थित कार्यालय ले जाया गया, जहां पहले से ही एक फोरेंसिक टीम मौजूद थी। वहां से पुरकायस्थ को पूछताछ के लिए विशेष शाखा के दफ्तर ले जाया गया।

विज्ञापन

छह घंटे से अधिक पूछताछ हुई
दिल्ली पुलिस ने जिन लोगों से पूछताछ की, उनमें वरिष्ठ पत्रकार परंजय गुहा ठाकुरता, उर्मिलेश, अभिसार शर्मा, भाषा सिंह शामिल हैं। व्यंगकार संजय राजौरा, इतिहासकार सोहैल हाशमी, सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट के डी रघुनंदन से भी सवाल जवाब किए गए। छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद इन लोगों को घर जाने की अनुमति दी गई। पुलिस ने एनजीओ चलाने वाली तीस्ता सीतलवाड़ के मुंबई स्थित आवास की भी तलाशी ली। वहीं, दिल्ली में पुलिस माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के घर भी पहुंची थी और उनके यहां काम करने वाले श्रीनारायण के पुत्र सुमित से पूछताछ की जो न्यूजक्लिक में काम करता है।

विदेश यात्रा, शाहीन बाग प्रदर्शन से जुड़े सवाल
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए 25 सवालों की सूची तैयार की। इसमें संदिग्धों विदेश यात्राएं, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग में हुए प्रदर्शन, किसानों के प्रदर्शन आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जिन लोगों से पूछताछ की जानी थी उन्हें तीन श्रेणियों ए, बी और सी में बांटा था, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन

न्यूजक्लिपर क्या है आरोप
चीन से धन प्राप्त करने के आरोपों के बीच वेबसाइट के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच चल रही है। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने 17 अगस्त को समाचार पोर्टल के खिलाफ यूएपीए और आईपीसी की धारा 153ए(दो समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 120बी (आपराधिक साजिश) समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत नया मामला दर्ज किया था। पिछले दिनों अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम से धन पाने को लेकर न्यूजक्लिक सुर्खियों में आई थी।

ईडी ने जब्त किया था 4.52 करोड़ का फ्लैट
कंपनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ईडी ने पिछले साल पुरकायस्थ के दक्षिण दिल्ली में 4.52 करोड़ रुपये मूल्य का एक फ्लैट अटैच किया था। इसके अलावा 41 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट भी जब्त कर ली थी। इससे पहले, 2021 में ईओडब्ल्यू ने न्यूजक्लिक के खिलाफ जांच शुरू की थी।

एजेंसियां स्वतंत्र, अपना काम कर रहीं : ठाकुर
भुवनेश्वर में सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और कानून के मुताबिक अपना काम कर रही हैं। अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो जांच एजेंसियां उस पर अपना काम करेंगी। कहीं भी यह नहीं लिखा है कि अगर आपने अवैध तरीके से धन प्राप्त किया है या कोई आपत्तिजनक काम किया है तो जांच एजेंसियां उसकी जांच नहीं कर सकती हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक जांच का हवाला देते हुए, ठाकुर ने हाल ही में दावा किया था कि न्यूजक्लिक को मिले धन की जांच में भारत विरोधी एजेंडे का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed