फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special Cell of Delhi Police arrested six including heroin and opium worth Rs 24 crore

नशे की खेप बरामद: 24 करोड़ रुपये की हेरोइन और अफीम समेत छह गिरफ्तार, म्यांमार सीमा के पास से खरीदा था माल

Thu, 22 Dec 2022 05:09 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Dec 2022 05:09 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार किलोग्राम अफीम और करीब साढ़े पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 24 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल और आई20 कार भी बरामद की है।

विज्ञापन
Special Cell of Delhi Police arrested six including heroin and opium worth Rs 24 crore
हेरोइन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुर से हेरोइन की खेप लाकर दिल्ली, एनसीआर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग की महिला सप्लायर और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


इनके कब्जे से पुलिस ने 4 किलोग्राम अफीम और 5.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 24 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल और आई20 कार भी बरामद की है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बरेली, यूपी निवासी राहुल गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, मणिपुर निवासी महिला सप्लायर नेमनेहाट चोंगलोई, शाहजहांपुर, यूपी निवासी बृजेश कुमार, मजनू का टीला दिल्ली निवासी संदीप और सुनील के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन के नेतृत्व में स्पेशल सेल की टीम नशे के तस्करों की जानकारी हासिल कर रही थी। इसी दौरान टीम को 5 दिसंबर को एक तस्कर राहुल के बारे में जानकारी मिली। वह वजीराबाद के पास किसी को खेप पहुंचाने आ रहा था।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने घेराबंदी को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 4.5 किग्रा हेरोइन व करीब 4 किग्रा अफीम बरामद कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी प्रतीक गुप्ता को बरेली, यूपी से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इनके खुलासा के बाद एक अन्य टीम मणिपुर से हेरोइन आपूर्तिकर्ता नेमनेहाट चोंगलोई को गिरफ्तार कर लिया। 7 दिसंबर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के तिलहर, शाहजहाँपुर से बृजेश कुमार को पकड़ा। वहीं, स्पेशल सेल की एक अन्य टीम ने दिल्ली के दो तस्करों संदीप और सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इनके पास से 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इससे पहले सेल ने एक ड्रग तस्कर विशाल को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में संदीप और सुनील का नाम सामने आया था। दोनों को पुलिस ने मजनू का टीला के पास से गिरफ्तार किया। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी तस्कर दिल्ली- एनसीआर के अलावा देश के अन्य जगहों पर हेरोइन और अफीम की आपूर्ति करते थे। मणिपुर के सीमावर्ती इलाकों में अफीम की बड़े पैमाने पर अवैध खेती होती है।

कारोबार में घाटा होने पर शुरू की तस्करी
राहुल गुप्ता बरेली का रहने वाला है। वह तिलहर मंडी में पैतृक दुकान पर काम करता था। व्यवसाय में घाटा होने के बाद वह बरेली आ गया। बरेली में जल्दी पैसा कमाने के लिए वह नशे के धंधे से जुड़ गया। राहुल बेबेम चांगलोई उर्फ भाभी से हेरोइन और अफीम खरीदकर प्रतीक गुप्ता को सप्लाई करता था। वहीं प्रतीक का इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान थी। लॉकडाउन में दुकान में आर्थिक नुकसान होने के बाद वह राहुल गुप्ता के संपर्क में आकर तस्करी करने लगा।

बृजेश का बिल्डिंग मेटेरियल का काम करता है और राहुल के संपर्क में आने के बाद अपने इलाके में अफीम की सप्लाई करने लगा। संदीप ऐसे परिवार से ताल्लुक रखता है, जो दिल्ली में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता है। वह ड्रग सप्लायर प्रिया का दामाद है। जो इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है। संदीप विशाल और प्रिया से हेरोइन खरीदता था। वहीं सुनील भी विशाल और प्रिया से हेरोइन खरीदता था। नेमनेहाट चोंगलोई मणिपुर की है। वह 2020 से हेरोइन की आपूर्ति में लिप्त है। वह म्यांमार सीमा के पास से एक व्यक्ति से हेरोइन और अफीम खरीदती थी।

हनीट्रैप में फंसाकर किया अगवा, ऑटो चालक ने पकड़वाया
कालकाजी निवासी एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर रविवार शाम को अगवा कर लिया गया। आरोपी मोटी रकम वसूलना चाहते थे, लेकिन जब अपहरण कर ले जा रहे थे तो ऑटो चालक की समझदारी से कालकाजी पुलिस ने मुख्य आरोपी इकरार अली व अनुराधा को गिरफ्तार कर युवक को छुड़ा लिया। दोनों से पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी को साहिल को भी दबोच लिया। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपियों से पिस्टल, चार कारतूस, कार आदि सामान बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed