{"_id":"5e5599118ebc3ef3c0166f52","slug":"special-branch-gave-inputs-of-violence-after-kapil-mishra-s-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दंगाः स्पेशल ब्रांच ने कपिल मिश्रा के ट्वीट के बाद ही दे दिए थे हिंसा के इनपुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दंगाः स्पेशल ब्रांच ने कपिल मिश्रा के ट्वीट के बाद ही दे दिए थे हिंसा के इनपुट
Wed, 26 Feb 2020 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा होने के इनपुट्स पहले ही दे दिए थे। भाजपा नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट के बाद ये इनपुट्स दिए गए थे। इन इनपुट्स को दिल्ली पुलिस समेत स्थानीय थाना पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। अगर स्पेशल ब्रांच के इनपुट्स को गंभीरता से लिया जाता, तो आज हालात दूसरे होते।
विज्ञापन
हिंसा शुरू होने के बाद भी स्थानीय थाना पुलिस समय से नहीं पहुंची थी। इसके चलते हिंसा भड़कती चली गई। स्पेशल ब्रांच ने शाहीन बाग को लेकर भी हिंसा होने के इनपुट्स दिए हैं। गौरतलब है कि कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर अपने समर्थकों से मौजपुर आने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
स्पेशल ब्रांच के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने रविवार को दोपहर करीब एक बजे ट्वीट किया था और सीएए के समर्थकों को मौजपुर चौक पर आने का आह्वान किया था। इस ट्वीट के बाद स्पेशल ब्रांच ने दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों व स्थानीय थाना पुलिस को हिंसा के इनपुट्स दिए थे।
विज्ञापन
इनपुट्स में कहा गया था कि सीएए के विरोधी व समर्थकों के आमने-सामने आने से हिंसा हो सकती है और ये हिंसा बड़ा रूप ले सकती है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंसा के इनपुट्स चार बार लिखित में दिए गए थे। स्पेशल ब्रांच के इनपुट्स को न तो दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और न स्थानीय थाना पुलिस ने गंभीरता से लिया था।
खास बात ये है कि सीएए के समर्थक व विरोधियों के आमने-सामने आने के बावजूद स्थानीय थाना पुलिस समय से नहीं पहुंची थी। इससे हिंसा भड़क गई। ये भी कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने रविवार व सोमवार को हिंसा को काबू करने का ठीक से प्रयास भी नहीं किया था।
मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कम ही देखे गए थे। स्पेशल ब्रांच ने ये भी इनपुट्स दिए हैं कि जिस तरह का माहौल शाहीन बाग का चल रहा है उसे देखते हुए वहां भी हिंसा होने की आशंका है। स्पेशल ब्रांच ने कहा है कि शाहीन बाग प्रदर्शन को जल्द ही खत्म करने की जरूरत है।