फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   special announcement for female security, jobs and health services

महिला सुरक्षा, नौकरी और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खास ऐलान

Thu, 25 Jun 2015 09:01 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
special announcement for female security, jobs and health services

आम आदमी पार्टी अपना पहला बजट यादगार बनाना चाहती थी जिसके लिए बृहस्पतिवार को आप सरकार ने अपना पूर्णकालिक बजट विधानसभा में पेश किया। इस बजट में सरकार शिक्षा, महिला सुरक्षा और बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है।

विज्ञापन


शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने सभी कॉलेज और गॉवों में फ्री वाईफाई देने का ऐलान किया है। शिक्षा के क्षेत्र में नौ हजार आठ सौ छत्तीस करोड़ रूपए खर्च करने का प्रावधान बजट के अंदर किया गया है।
विज्ञापन


जिसमें 50 स्कूलों को आधुनिक शिक्षा देने का वादा दिल्ली सरकार के बजट में है। इसके अलावा 20 हजार शिक्षकों की भर्ती भी बजट में दिल्ली सरकार ने सुनिश्चित की है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए सभी सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला भी बजट में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में नौकरियों की है भरमार

special announcement for female security, jobs and health services

दिल्ली सरकार ने बजट में 236 नए स्कूल खोलने की बात भी कही है। साथ ही सरकार प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के मूड में है। जिसके लिए साफ किया गया है कि प्राइवेट स्कूलों में मनमानी होने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एडमीशन फीस बढ़ाने की प्रक्रिया को पारदर्शी करने की बात भी बजट में कही गई है।


दिल्ली सरकार का सारा जोर युवाओं को रोजगार देने का है ऐसे में वो उस शिक्षा प्रणाली पर जोर दे रही है जिससे बेहतर प्रोफेशनल तैयार किए जा सकें। इसके लिए बजट में स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की बात भी की गई।

तीन नए आईटीआई और पांच पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने का प्रावधान भी बजट में किया गया है। दिल्ली सरकार के इस बजट में कक्षा नौ से बारह तक स्किल एजुकेशन देने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए बिना किसी गारंटी के 10 लाख का लोन देने की बात भी बजट में की गई है।

मॉडल स्कूल, नए स्कूल भवन, संसाधनों के लिए दोगुना बजट करने की तैयारी है तो स्वास्थ्य पर भी ज्यादा खर्च होगा। महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, बसों में मार्शल की नियुक्ति होगी। हालांकि खर्च के मामले में अभी भी दिल्ली मेट्रो के साथ परिवहन तीसरे नंबर पर होगा।

महिलाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ये है खास

special announcement for female security, jobs and health services

कामकाजी महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार ने छह नए हॉस्टल बनाने की घोषणा इस बजट में की है। उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली की बसों में मार्शल की तैनाती की बात भी इस बजट में की गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो चार हजार सात सौ सत्तासी करोड़ रूपए स्वास्थ्य सेवाओँ की खर्च किए जाने हैं। जिसमें सरकारी अस्पतालों में 10 हजार बेड बढ़ाए जाएंगे। ग्यारह अस्पतालों का आधुनिक बनाने का प्रावधान दिल्ली सरकार के इस बजट में किया गया है।

एक हजार नए नेबरहुड हॉस्पीटल दिल्ली सरकार खोलेगी। यानि की आपको आपके दरवाजे पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो जाएंगी। वहीं प्राथमिक सेंटर्स में सुविधाएं बढ़ाने का फैसला भी दिल्ली सरकार के इस बजट में शामिल किया गया है। किडनी के मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस सुविधा और दिल्ली के हर आदमी के लिए डिजिटल हेल्थ कार्ड मुहैया कराना भी इस बजट में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed