{"_id":"5f1840150362017b9508fe34","slug":"spa-center-found-operating-in-delhi-rajouri-garden-owner-arrested-after-police-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में खुलेआम चल रहा था स्पा सेंटर, पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए लोग, मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में खुलेआम चल रहा था स्पा सेंटर, पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए लोग, मालिक गिरफ्तार
Wed, 22 Jul 2020 07:27 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 22 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना काल में नियमों की धज्जियां उड़ाकर पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन में मंगोलिया स्पा सेंटर खुलेआम चल रहा था। सरकार की ओर से अभी स्पा सेंटरों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां कई लोग मौजूद थे। सेंटर के अंदर किसी ने मास्क नहीं लगा रखा था, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था। पुलिस को देखते ही सेंटर में मौजूद लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक शरणजीत सिंह गिल (43) को गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी कॉलर ने फोन कर सूचना दी थी कि राजौरी गार्डन स्थित मंगोलिया स्पा सेंटर पाबंदी के बाद भी खोला जा रहा है।
विज्ञापन
वहां खासी भीड़ भी जुटती है। इसके अलावा लोग वहां बिना मास्क के आते हैं। सूचना मिलने के बाद फौरन बाद पुलिस ने मंगलवार को स्पा सेंटर में छापा मारा। आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने मालिक शरणजीत को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।
वह स्पा सेंटर खोलने के बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।