फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP supremo younger daughter speaks on Love Jihad.

लव जेहाद पर पहली बार बोलीं मुलायम की छोटी बहू

Tue, 02 Sep 2014 07:46 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
SP supremo younger daughter speaks on Love Jihad.

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने लव जेहाद को सियासी स्टंट बताया है। बकौल अर्पणा, भारत लोकतांत्रिक देश हैं। इसमें मोहब्बत के नाम पर विरोध करने का किसी को हक नहीं है।

विज्ञापन


प्रेम विहार के कई उदाहरण भी हैं। प्यार तो भगवान श्रीकृष्ण ने भी किया था। लैला-मजनू, हीर रांझा से लेकर शहरूख-गौरी तक ने मोहब्बत की। लव जेहाद के नाम पर मौजूदा विरोध सियासी है।
विज्ञापन


अर्पणा महिला सशक्तीकरण के लिए उत्तर प्रदेश में चल रहे अभियान वी अवेयर के दिल्ली-एनसीआर में प्रसार के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली में थीं। पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से मुलाकात कर उन्होंने अभियान के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्पणा ने उम्मीद जताई कि महीने के आखिर में दिल्ली-एनसीआर में अभियान शुरू हो जाएगा। अर्पणा ने माना कि पहचान छुपाकर शादी करना धोखा है। हालांकि ऐसा धोखा तो कोई भी दे सकता है।

'लव जेहाद एक सामाजिक समस्या है'

SP supremo younger daughter speaks on Love Jihad.

यह एक सामाजिक समस्या है और घर में मिलने वाले संस्कारों पर निर्भर है। कोई भी गलत करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। लेकिन इसके लिए समुदाय विशेष को दोषी मानना पूरी तरह गलत है।

वी अवेयर के बारे में अर्पणा ने बताया कि अभियान महिला सशक्तीकरण व बाल संरक्षण के लिए है। इसमें आम लोगों, खासतौर से महिलाओं को बताया जाता है कि कानून किस तरह काम करता है।

पीड़ितों को कानून से कैसे मदद मिल सकती है। मकसद आम लोगों को व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत बीते 27 जून को हुई है। तीन महीने के भीतर हमने दस हजार से ज्यादा महिलाओं को जागरूक किया।

फिलहाल योजना दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र समेत पूरे देश में इसके प्रसार की है। दिल्ली में पुलिस कमिश्नर से मुलाकात काफी उत्साहवर्धक रही। उम्मीद है कि महीने के आखिर में दिल्ली में अभियान शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed