अयोध्या के मुस्लिम डर के कारण कर रहे पलायन: आजम खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने अयोध्या मामले से लेकर विकास जैसे तमाम मुद्दों पर केंद्र की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के मुस्लिम डर में पलायन कर रहे हैं।
इस समय देश के हालात अच्छे नहीं हैं। साढ़े चार साल में केंद्र सरकार न युवकों को रोजगार दे सकी, न किसानों को बीज, खाद। आलम यह है कि किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम भी नहीं मिल रहा है। गंगा की सफाई भी नहीं हुई। कानून व्यवस्था बदतर है और रोज दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं।
शनिवार देर रात एक निजी कार्यक्रम में शामिल पहुंचे आजम खां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या में हिंदू संगठनों एवं शिव सैनिकों के जमावड़े से मुस्लिम डरे हुए हैं, वहां से लगातार पलायन कर रहे हैं। व्यंग्य भरे लहजे में कहा कि सभी मुसलमान देश छोड़कर कहीं और चले जाए।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर किया पलटवार
बस सरकार उन्हें कोई जगह बता दे। देश में धर्म के नाम पर कट्टरता फैलाई जा रही है। अयोध्या की मौजूदा स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि 1992 में पुलिस व फौज तैनात होने के बावजूद मस्जिद विध्वंस हुआ। अगर लाखों लोग छह दिसंबर को मंदिर बना देंगे तो कोई क्या कर लेगा।
मस्जिद विध्वंस भी शिव सैनिकों ने किया, लेकिन उसका श्रेय भाजपा ने लिया। सीएम योगी को लेकर आजम खां बोले कि वो या तो शासन चला लें या फिर पूजा पाठ में अपना वक्त गुजारें। उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र में शहरों के नाम बदले जा रहे हैं, यह सिलसिला आगे चला तो लोगों के भी नाम बदले जाएंगे।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा दिल्ली की जामा मस्जिद के बारे में दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसे व्यक्ति के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, जिस पर गंभीर आरोप हो। राजस्थान में चार नौजवान रोजगार न मिलने से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदते हैं तथा उनमें तीन की मौत हो जाती है, इस पर किसी की जुबान नहीं खुलती। इस मौके पर सपा नेता बदरूल इस्लाम, नईम कुरैशी, निसार कुरैशी आदि मौजूद रहे।