{"_id":"6623e73f9b95b322f30835d7","slug":"sp-candidates-are-spending-more-than-bjp-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: यूपी की इस सीट पर खर्च करने में BJP से आगे निकले SP प्रत्याशी; प्रशासन ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: यूपी की इस सीट पर खर्च करने में BJP से आगे निकले SP प्रत्याशी; प्रशासन ने जारी किया नोटिस
Sat, 20 Apr 2024 09:34 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 20 Apr 2024 09:34 PM IST
सार
सपा प्रत्याशी अब तक 25 लाख से अधिक खर्च कर चुके हैं। वहीं 15 में से एक प्रत्याशी ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। उनको नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए सपा प्रत्याशी जमकर धन खर्च कर रहे हैं। दूसरे चरण में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भी पीछे छोड़ दिया है। जबकि पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी खर्च करने में अव्वल थे। सपा प्रत्याशी अब तक 25 लाख से अधिक खर्च कर चुके है। वहीं 15 में से एक प्रत्याशी ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। उनको नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। जो प्रचार में लगे है। सभी को मतदान से पहले तीन बार चुनाव खर्च का ब्योरा देना होगा। पहले चरण का ब्योरा 12 अप्रैल को दिया था। तब भाजपा प्रत्याशी डा महेश शर्मा खर्च करने में आगे थे, लेकिन दूसरे चरण के ब्योरे के बाद सपा प्रत्याशी डा महेंद्र नागर आगे निकल गए है। वो अब तक 25,00,109 रुपये खर्च कर चुके है।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी अब तक 20,88,843 रुपये खर्च कर चुके है। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी अब तक 8,12,623 रुपये खर्च कर चुके है। वो खर्च करने में कंजूसी बरत रहे है। अफसरों ने बताया कि 15 में से एक प्रत्याशी मनीष कुमार द्विवेदी ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। उनको नोटिस जारी किया गया है। अब सभी प्रत्याशियों को 24 अप्रैल को चुनाव खर्च का ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन