फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   South East Delhi crime one murdered and many injured in a normal dispute

दिल्ली: दुकान के सामने पेशाब करने को लेकर हुआ झगड़ा, एक की मौत, कई घायल

Sun, 08 Nov 2020 10:30 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 08 Nov 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
South East Delhi crime one murdered and many injured in a normal dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक किराने की दुकान के सामने पेशाब करने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त अमनदीप सिंह के तौर पर हुई है जो पहले एक ट्रैवल कंपनी में काम करता था, लेकिन फिलहाल उसके पास नौकरी नहीं थी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना ईस्ट ऑफ कैलाश के सी-ब्लॉक बाजार में गत शुक्रवार रात को घटी। उन्होंने बताया कि 34 वर्षीय जगजीत सिंह ने एक किराने की दुकान के सामने पेशाब कर दिया। यह दुकान दो भाई- विनय और विमल चलाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने बताया कि दुकान बंद हो गई थी और दुकान मालिक बाहर बैठे थे। तभी दुकान के सामने पेशाब करने को लेकर उनकी सिंह से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जगजीत पहले तो उस स्थान से चला गया, लेकिन फिर आपने दोस्तों अमित, रमनदीप, गुरविंदर, जसप्रीत, जगत सिंह, करण और अमनदीप को लेकर वापस आ गया।

मीणा ने बताया कि ये लोग विनय और विमल के साथ झगड़ा करने लगे जिसके बाद वहां लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच, विमल और विनय दोनों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर जगजीत को पकड़ लिया और उसके दोस्त मौके से भागने लगे।

अधिकारी ने कहा कि भागते समय, अमनदीप गिर गया और बेहोश हो गया। उसे उसके दोस्त पास के एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर के पिछले भाग में किसी नुकीली चीज से घाव के निशान पाए गए।


उन्होंने बताया कि लड़ाई में दोनों दुकानदारों के अलावा सुरजीत और जगजीत को भी चोटें आई हैं। मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और विनय और उसके भाई विमल से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed