फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   south delhi mcd seized 3800 kg of polythene bags in 10 day drive

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने 3800 किग्रा पॉलीथिन थैलियां की जब्त, 350 चालान कर 8.10 लाख जुर्माना वसूला

Sun, 15 Sep 2019 03:23 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 15 Sep 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
south delhi mcd seized 3800 kg of polythene bags in 10 day drive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने 10 दिन में पॉलीथिन की थैलियों का इस्तेमाल रोकने के लिए व्यापारियों, स्टॉकिस्ट और दुकानदारों पर कार्रवाई की। सभी जोन में की गई कार्रवाई के दौरान 3800 किलोग्राम थैली जब्त की गई। 350 चालान किए और 8.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


590 संपत्तियों का निरीक्षण किया गया, ताकि वहां रखे गए पॉलीथिन बैग की मात्रा का आंकलन कर उन पर कार्रवाई की जा सके। दक्षिणी क्षेत्र में एक इकाई को सील कर 2071 किग्रा पॉलीथिन जब्त कर 124  चालान किए गए। यहां 6.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। 1590 किग्रा पॉलीथिन जब्त कर ओखला स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में भेजी गई।
विज्ञापन


उधर, मध्य क्षेत्र में भी एक इकाई को सील किया और 1000 किग्रा पॉलीथिन जब्त करने सहित 2.45 लाख रुपये का चालान किया गया। नजफगढ़ जोन में 440 किग्रा पॉलीथिन जब्त की और 166 चालान किए गए। पश्चिमी क्षेत्र में भी 210 किग्रा पॉलीथिन जब्त कर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीथिन बैग का इस्तेमाल न करने और इससे होने वाले नुकसान की लोगों को जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान साप्ताहिक बाजार, तहबाजारी मार्केट में 35000 पर्चे बांटते हुए संदेश दिया गया। लोगों से पॉलीथिन की जगह जूट के बैग का  इस्तेमाल करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed