फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sources says that bjp handover delhi poll campaign to arun jaitely.

सर्वे में आप से पिछड़ने के बाद BJP ने उतारी मंत्रियों की सेना!

Wed, 28 Jan 2015 12:22 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
Sources says that bjp handover delhi poll campaign to arun jaitely.

एक नए सर्वे में बीजेपी को किरण बेदी के आने के बाद भी नुकसान होता देख कर बीजेपी ने दिल्ली चुनाव की कमान वित्त मंत्री अरुण जेटली को देने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक जेटली को चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने का काम सौंपा गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री रोज करीब एक घंटे पार्टी ऑफिस में बैठकर तैयारियों और योजनाओं का जायजा लेंगे। जेटली के साथ ही कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों को आप द्वारा किए जा रहे चुनावी प्रचार का तोड़ खोजने और उनके जवाब देने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


यही नहीं बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली चुनाव में 90 मंत्रियों को प्रचार के लिए उतारा है। जानकारी के अनुसार बिजली मंत्री पियुष गोयल को बिजली मुद्दों पर, वाणिज्य निर्मला सितारमन को आर्थिक मुद्दों के, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को स्वास्थ्य, किरण बेदी को महिला सुरक्षा के और शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी को शिक्षा से जुड़े मुद्दों के प्रचार के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी के सातों सांसद जुटाएंगे पीएम की रैली में भीड़

Sources says that bjp handover delhi poll campaign to arun jaitely.

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गी भी दिल्ली में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही राजधानी के सातों सांसदों को प्रधानमंत्री की हर आगामी रैली को सफल बनाने के लिए भारी भीड़ जुटाने को कहा गया है।

चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में बीजेपी ने अपनी पूरी शक्ति झोंक देने का फैसला किया है। इसके लिए पीएम खुद 31 जनवरी से चार फरवरी के बीच राजधानी में चार-चार रैलियां करेंगे।

पीएम 31 जनवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली, 1 फरवरी को द्वारका, तीन फरवरी को रोहिणी और चार फरवरी को दक्षिणी दिल्ली में रैली करेंगे। आखिरी वक्त में भाजपा कोई चांस नहीं लेना चाहती इसलिए यह रैलियां सुनिश्चित की गई हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे एनसीसी कैडेट्स की रैली को संबोधित करेंगे. एनसीसी के गणतंत्र दिवस कैंप का आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed