फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonia Gandhi rally in Delhi

सरकार चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं है: सोनिया गांधी

Mon, 31 Mar 2014 08:16 AM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi rally in Delhi

सोनिया गांधी ने दिल्ली की पहली चुनावी रैली में विपक्षियों पर जमकर तीर छोड़े। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग सरकार बनाना और चलाना बच्चों का खेल समझते हैं। लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाते हैं और हार जाते हैं।

विज्ञापन


रैली उन्होंने किसी भी विपक्षी दल का नाम नहीं लिया लेकिन एक-एक कर सबपर बरसीं। पहली बार उन्होंने अरविंद पर निशाना साधते हुए सरकार चलाने के तरीके पर प्रहार किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस को मुद्दों की बजाय दुर्भवना की वजह से आरोप लगा रहे हैं, जबकि कांग्रेस अपने विरोधियों से भी प्रेमपूर्वक व्यवहार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी पर भी हमला

Sonia Gandhi rally in Delhi

सोनिया गांधी ने बीजेपी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कुछ लोग देश को टुकड़ों में बांटने में लगे हैं। वे केवल देश के एक हिस्से के बारे में सोचते हैं। जबकि कांग्रेस पूरे देश को एकजुट विकास के रास्ते पर ले जाने का काम कर रही है। यूपीए टू ने इस दिशा में कई कदम बढ़ाए हैं।

इसके बाद उन्होंने एक-एक कर यूपीए टू की सरकार के दौरान बनाए गई योजनाओं और पास किए बिलों का जिक्र किया। उन्होंने देश के बहादुर जवानों और देश की महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कदम उठाए हैं।

जो लोग कांग्रेस पर आरोप लगाते हैं, वे नहीं जानते हैं कि भारत विविध संस्कृतियों वाला देश है। यहां अनेकता में एकता होती है।

कांग्रेस के बलिदान गिनाकर मांगे वोट

Sonia Gandhi rally in Delhi

दिल्ली में पहली चुनावी रैली करते हुए सोनिया गांधी ने कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कई बलिदान दिए हैं, जनता उन्हें कैसे भूल सकती है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने खून-पसीने से देश को सींचा है और आगे बढ़ाया है। इस बात का कांग्रेस को फक्र है कि कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रीयता और देशभ‌िक्ति के लिए जान की कुर्बानी दी।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग के लिए कुर्बान होने की बात करते हैं, उन्हें अगर वाकई देश के ‌लिए कुर्बान होने की सीख लेनी है तो कांग्रेस के नेताओं को देखें, जो देश के लिए कुर्बान हो गए।

नेताओं ने ‌दिखाए दम

Sonia Gandhi rally in Delhi

प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने भीड़ जुटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। करोल बाग स्थित पार्क में रविवार को हुई रैली में भारी संख्या में भीड़ आई। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की रैलियों में भीड़ की वजह से हुई किरकिरी होने से बच गई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी की रैली में पहुंची भीड़ विधानसभा व वार्ड स्तर तक के पदाधिकारियों पर डाली गई जिम्मेदारी का नतीजा है।

दरअसल, सांसदों, हारे व जीते विधायकों, हारे व जीते निगम पार्षदों, स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी भी सप्‍ताह भर पहले से इसके लिए काम कर रहे थे। करीब एक हजार पार्टी कार्यकर्ताओं की फौज भी लगाई गई थी।

एसपीजी ने संभाला सुरक्षा का जिम्मा

Sonia Gandhi rally in Delhi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रविवार को दिल्ली के करोल बाग स्थित अजमल खां पार्क में हुई पहली चुनावी रैली के सुरक्षा की जिम्‍मेदारी एसपीजी एसपीजी को सौंपी गई थी।

वहीं मंच के साथ लोगों को बैठने का इंतजाम शनिवार शाम तक कर ली गई थी। दो दिन पहले ही आईएम चीफ ने खुलासा किया था कि दिल्ली आतंकियों के निशाने पर है। इसलिए एसपीजी ने सोनिया गांधी की रैली को पूरी तरह सिक्योर करने की जिम्मेदारी ली थी।

इसके बावजूद पुलिस की एक टुकड़ी परिसर के बाहर की निगरानी के ‌लिए रखी गई थी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने राजधानी के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं अलर्ट कर दिया था। जब‌कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव शकील अहमद ने रैली से पहले ही दो-दो बार अजमल खां पार्क का दौरा कर ‌लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed