Sonia Gandhi Admitted: सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराई गईं सोनिया गांधी, गैस्ट्रो के डॉक्टर कर रहे निगरानी
सोनिया गांधी पेट से जुड़ी समस्या के चलते गैस्ट्रो विभाग में भर्ती हुई हैं। सर गंगा राम अस्पताल का कहना है कि अभी वे निगरानी में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वह पेट से जुड़ी समस्या के चलते गैस्ट्रो विभाग में भर्ती हुई हैं। सर गंगा राम अस्पताल का कहना है कि अभी वे निगरानी में हैं।
सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक, सोनिया गांधी को रात 9:00 बजे पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
शिमला में भी गई थीं अस्पताल
करीब एक सप्ताह पहले शिमला प्रवास पर गईं सोनिया गांधी वहां भी अचानक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) पहुंची थीं। डॉक्टरों ने उनका रूटीन चेकअप किया था। एहतियातन उनके कुछ टेस्ट करवाए गए, जो सही पाए गए थे। करीब एक घंटे बाद सोनिया वापस छराबड़ा स्थित बेटी प्रियंका गांधी के घर लौट गई थीं।
क्या कहा था डॉक्टर ने
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया था कि सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल आईं और जांच के बाद लौट गईं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना समेत अन्य कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे।