फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonam Wangchuk's health stable; writes that the hunger strike will continue.

Delhi NCR News: सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य स्थिर, लिखा-आगे भी भूख हड़ताल रहेगी जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
कुछ मांगों के साथ जारी किया पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सफदरजंग अस्पताल और वीएमसीसी में भर्ती सोनम वांगचुक का इलाज सोमवार को भी जारी रहा। अस्पताल के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों ने बताया कि ओआरएस और पोटैशियम सिरप देने के बाद उनके ब्लड की अन्य रिपोर्टों में सुधार है। हालांकि, अभी भी उनका शुगर लेवल थोड़ा कम है। सफदरजंग अस्पताल और एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम वांगचुक पर लगातार नजर रखे है। डॉक्टरों ने कहा कि लंबे समय तक भूखे रहने से हुई हल्की से मध्यम डिहाइड्रेशन से उबरने के लिए और किसी भी दिक्कत को समय पर पकड़ने के लिए 24 घंटे निगरानी जरूरी है। ऐसे में अस्पताल ने कहा कि मरीज को सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं। वांगचुक को शनिवार से अस्पताल के इमरजेंसी इमारत के आठवीं मजिंल पर भर्ती किया गया है, जहां निर्धारित स्टाफ और दिल्ली पुलिस के अलावा किसी और को अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

सोनम वांगचुक ने हाथ से लिखा लेटर किया जारी : सोनम वांगचुक ने सोमवार को अस्पताल से हाथ से लिखा नोट जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपना अनशन आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने नोट में लिखा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे युवाओं के साथ जिस क्रूरता से व्यवहार किया जा रहा है, उसे देखते हुए वह अपना अनशन तब तक जारी रखेंगे, जब तक कि युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती। या उन्हें अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती। उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि सरकार शिक्षा मंत्री जवाबदेही तय करेंगे। युवाओं ने उकसावे के बावजूद जिस तरह शांति बनाए रखी है, उससे मैं बहुत प्रभावित और भावुक हूं। उन्होंने सरकार और पुलिस बल से अपील कि की वे छात्रों को जल्द से जल्द संसद के समक्ष अपनी शिकायतें रखने की अनुमति देकर इस मुद्दे को हल करें। उन्हें यकीन है कि कल युवा प्रदर्शनकारी अपनी बात रखेंगे। वे सोमवार की तरह ही धैर्य और सहनशीलता दिखाएंगे। इससे पहले वांगचुक सफदरजंग अस्पताल के निदेशक को ने एक और नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अस्पताल से उन्हें चलो संसद मार्च में शामिल होने के लिए छुट्टी मांगी। उन्होंने लिखा कि कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है और हेल्थ रिपोर्ट भी नॉर्मल है। वांगचुक ने आग्रह किया कि वे अस्पताल से थोड़े समय के लिए बाहर जाना चाहते हैं ताकि वे चलो संसद मार्च में शामिल हो सकें। ऐसे में उन्होंने पूछा है कि अस्पताल कह रहा है वे हिरासत में नहीं हैं, फिर उन पर पाबंदियां क्यों लगाई गई हैं।
विज्ञापन

-----
सिमरन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed