फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonam Wangchuk did not get permission to go on hunger strike in Jantar Mantar

Delhi: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर में भूख हड़ताल करने की नहीं मिली अनुमति, लद्दाख भवन में साथियों के साथ बैठे

Sun, 06 Oct 2024 05:21 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Oct 2024 05:21 PM IST
सार

सोनम वांगचुक ने एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हमने आखिरकार लद्दाख भवन नई में अपना अनशन शुरू करने का फैसला किया है, जहां मुझे पिछले चार दिन से लगभग हिरासत में रखा गया है।

विज्ञापन
Sonam Wangchuk did not get permission to go on hunger strike in Jantar Mantar
सोनम वांगचुक - फोटो : X @ANI

विस्तार

लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शांतिपूर्ण भूख हड़ताल करने के लिए जगह न देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसी जगह ढूंढ रहे थे जहां हम अपनी शांतिपूर्ण भूख हड़ताल कर सकें लेकिन जगह नहीं दी गई। ऐसे में हमारे पास लद्दाख भवन से भूख हड़ताल शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, जहां हमें एक तरह से हिरासत में रखा गया है। देश के शीर्ष नेतृत्व से मिलने का आश्वासन दिया गया था, उसके लिए हमें कोई तारीख नहीं दी गई है। हमें फिर से भूख हड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल करने की इजाजत मांगी थी, जिसकी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि 30 से 32 दिनों तक चलने के बाद हम यहां आए हैं। दिल्ली में अपने देश के कुछ शीर्ष नेताओं से मिलना चाहते हैं और उनसे अपनी शिकायतें साझा करना चाहते हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हमने आखिरकार लद्दाख भवन नई में अपना अनशन शुरू करने का फैसला किया है, जहां मुझे पिछले चार दिन से लगभग हिरासत में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed