फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son tried to commit suicide by strangulating his mother In Delhi s Dwarka

'देख न सका मां का दर्द': रात में खाईं 70 गोलियां... महिला को तड़पता देख बेटे ने घोंटा गला, फिर लिया ये फैसला

Thu, 16 Mar 2023 05:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Mar 2023 05:19 PM IST
सार

14 मार्च की शाम लगभग 06:33 बजे हिमालया अपार्टमेंट, सेक्टर-22, द्वारका से आत्महत्या की घटना की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि लगभग 65 वर्ष की एक महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था, उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
Son tried to commit suicide by strangulating his mother In Delhi s Dwarka
थाना द्वारका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-22 से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वृद्ध महिला ने खुदकुशी के लिए अजीबोगरीब तरीका अपनाया। उसने हाइपरटेंशन (बीपी) की करीब 70 गोलियां निगल लीं। सुबह मां को तड़पता देखकर बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में लड़के ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस को वृद्धा का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। साथ ही कमरे में गोलियों के सात खाली पैकेट भी पड़े मिले।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 14 मार्च की शाम लगभग 06:33 बजे हिमालया अपार्टमेंट, सेक्टर-22, द्वारका से आत्महत्या की घटना की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि लगभग 65 वर्ष की एक महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था, उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छानबीन के दौरान ड्राइंग रूम से गोलियों के सात खाली पैकेट भी मिले और दीवार पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक की पहचान बसबी विश्वास के रूप में हुई है। मामला संदिग्ध होने पर विस्तृत जांच की गई।

विज्ञापन

पूछताछ में वृद्धा के बेटे अनिर्बान विश्वास ने बताया कि 13 मार्च की रात करीब 10 बजे उसकी मां ने हाइपरटेंशन की 70 गोलियां लीं और अगली सुबह तक उसकी मां जिंदा थी। वह तड़प रही थीं। उसने मां का ऐसा हाल देखकर उनके गले में रस्सी बांध दी और फिर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। पुलिस ने उसी दिन हत्या का मामला दर्जकर आरोपी अनिर्बान को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि पति की मौत के बाद से मां-बेटे आर्थिक तंगी से परेशान थे। बेटे के मुताबिक दोनों ने सुसाइड करने का फैसला किया था लेकिन नतीजा कुछ और निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed