फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son of a bjp leader raped a girl in faridabad

रेप के बाद लड़की ले थाने पहुंचा बीजेपी नेता का बेटा

Fri, 30 Jan 2015 12:52 PM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
Son of a bjp leader raped a girl in faridabad

सत्तारूढ़ दल के नेता का बेटा एक किशोरी को अगवा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने भूपानी थाने में केस दर्ज कराया। सत्तादल का मामला होने की वजह से पुलिस ने नेता की मिन्नत की और आरोपी युवक पीड़िता को लेकर चौकी पहुंच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

भूपानी थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम चार बजे घर से ट्यूशन पढ़ने निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।
देर शाम तक उसके न लौटने पर पिता और परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

गिरफ्तारी की बजाय नेता के पिता से की मिन्नतें

Son of a bjp leader raped a girl in faridabad

पता चला कि किशोरी को भाजपा नेता बालकिशन का बेटा सन्नी अगवा कर कार में बैठा कर ले गया है। इस पर परिजन भाजपा नेता के यहां पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि नेता ने उन्हें भगा दिया और पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को पीड़ित परिवार के साथ मोहल्ले वालों ने थाने के सामने हंगामा किया तब जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई।

आरोप है कि पुलिस ने आरोपी की तलाश नहीं की बल्कि उसे हाजिर कराने के लिए पिता बालकिशन की मिन्नतें करती रही। यही वजह रही कि बृहस्पतिवार को आरोपी सन्नी किशोरी के साथ खेड़ी पुल चौकी पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल मे हुई रेप की पुष्टि

Son of a bjp leader raped a girl in faridabad

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दोनों को मेडिकल चेकअप के लिए बीके अस्पताल भेजा। मामले की जांच कर रहे एएसआई विजय कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। सन्नी को जेल भेजा जा रहा है।

भाजपा नेता बाल किशन चौहान ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में थे और पुलिस का सहयोग कर रहे थे। किशोरी ने पुलिस के सामने बेटे के साथ रहने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed