फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son killed in front of his mother with a knife

दिल्ली: मां के सामने बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, मामूली कहासुनी के बाद तीन-चार लड़कों ने की वारदात

Mon, 18 Nov 2019 07:22 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 18 Nov 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Son killed in front of his mother with a knife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : A
दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर में रविवार देर रात मामूली झगड़े के बाद तीन-चार लड़कों ने मनोज उर्फ मावी (21) को उसकी मां के सामने ही चाकू से गोद डाला। उनके फरार होने के बाद मनोज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अपराधियों के नाबालिग होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मनोज 313, डी-2, मदनगीर में पिता भगवान दास, मां सरोज देवी के साथ रहता था। उसकी एक बहन शादीशुदा है। परिवार का इकलौता बेटा मनोज दक्षिण दिल्ली में ही एक डेंटिस्ट के पास नौकरी करता था। रविवार रात वह अपने घर के पास खड़ा था। 
विज्ञापन


इस बीच तीन-चार लड़कों से उसकी किसी बात पर बहस हो गई। शोर सुनकर मनोज की मां सरोज भी पहुंच गई। बहस के दौरान ही आरोपियों ने चाकू से मनोज पर हमला कर दिया। कई जगह चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजन मनोज को लेकर नजदीकी अस्पताल की ओर भागे। पुलिस को रात 11:12 बजे हत्या की सूचना मिली। उपायुक्त का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed