फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son in law along with villagers attacked 40 people traveling in bus Hurt by beating in Bulandshahr

UP: पिटाई से आहत दामाद ने ग्रामीणों संग किया बस पर हमला, अवंतिका देवी के दर्शन करके लौट रहे थे करीब 40 लोग

Wed, 26 Jun 2024 11:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Jun 2024 11:05 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में बस सवार लोगों पर पवन व उसके साथ करीब 50 ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने अनूपशहर-बुलंदशहर हाईवे पर सरेराह बस को रोककर वारदात को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
son in law along with villagers attacked 40 people traveling in bus Hurt by beating in Bulandshahr
बस सवार लोगों पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली सिटी की राधानगर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार नगर बुधवार को अपने परिजनों के साथ अवंतिका देवी दर्शन व स्नान के लिए गए थे। जिसमें मनोज की बहन जुगसाना कला जहांगीराबाद निवासी कुसुम भी थी। कुसुम के पति का इन सभी लोगों से अवंतिका देवी पर विवाद हो गया था। इसके बाद बुधवार शाम पुलिस सुरक्षा के बीच लौट रहे बस सवार लोगों पर पवन व उसके साथ करीब 50 ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने अनूपशहर-बुलंदशहर हाईवे पर सरेराह बस को रोककर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला राधानगर निवासी मनेाज कुमार ने बताया कि बीते दिनों वह अपने परिवार के साथ देवी मां की जात के लिए नगर कोट गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद बुधवार को वह करीब 40 परिजनों व रिश्तेदारों के साथ बस में सवार होकर अवंतिका देवी दर्शन व स्नान के लिए पहुंचे थे। जिसमें उनके साथ उनकी बहन कुसुम भी थीं। दोपहर के समय कुसुम का पति पवन भी वहां पहुंच गया। वह शराब के नशे में था, जिसने कुसुम के साथ अभद्रता व हाथापाई शुरू कर दी। जिसका मनोज व अन्य परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी पवन वहां से उन्हें भुगत लेने की धमकी देकर भाग गया। 
विज्ञापन


पवन की धमकी से डरे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। साथ ही सुरक्षा के बीच बुलंदशहर पहुंचाने की मांग की। जिस पर पुलिस की एक गाड़ी बस को एस्कॉर्ट करते हुए जहांगीराबाद पहुंची। यहां से दूसरी पुलिस की गाड़ी उन्हें एस्कॉर्ट करते हुए बुलंदशहर आ रही थी। लेकिन, रास्ते में पवन ने अपने गांव के बाहर अन्य लोगों के साथ मिलकर बस को रुकवा लिया। काफी संख्या में भीड़ होने के कारण पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियेां ने बस चालक को पीट कर भगा दिया और बस में तोड़फोड़ की। साथ ही बस में सवार लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें कुसुम समेत पांच छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। साथ ही आरोपियों ने दो महिलाओं के कुंडल भी लूट लिए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले। सीओ अनूपशहर अनूप सिंह ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का सामने आ रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed