फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son commits suicide after being refused permission to take Kanwar in Faridabad

10वीं के छात्र ने किया सुसाइड: दोस्तों संग कांवड़ लेने जाना चाहता था, मां ने किया मना; पंखे से लटककर दी जान

Mon, 14 Jul 2025 09:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 14 Jul 2025 09:11 PM IST
सार

फरीदाबाद में एक किशोर ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ कांवड़ लेने जाना चाहता। मां ने उसे जाना से मना कर दिया। इसके बाद उसने गुस्से में आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Son commits suicide after being refused permission to take Kanwar in Faridabad
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसजीएम नगर एरिया में रहने वाले 17 साल के किशोर ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मां ने कांवड़ लेने जाने से मना किया तो गुस्से में किशोर ने यह कदम उठा लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


एसजीएम नगर एरिया में रहने वाला हितेश (17) 10वीं कक्षा का छात्र था। परिवार बंधवाड़ी गांव से है और हितेश के अलावा उसका बड़ा भाई और माता-पिता घर में हैं। एसजीएम नगर एरिया के एफ ब्लॉक में इनकी दूसरी की डेयरी है। हितेश दोस्तों के साथ कांवड़ लेने जाना चाहता था, लेकिन मां ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया। इससे हितेश काफी परेशान हो गया और सोमवार को डेयरी में लगे पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। किशोर की मौत के चलते परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed