फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son beats mother for property in lajpat nagar delhi for second time

11 दिनों में दूसरी बार प्रॉपर्टी के लिए किया 85 साल की मां पर हमला, टूटी गर्दन की हड्डी

Sat, 05 May 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 May 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
son beats mother for property in lajpat nagar delhi for second time
injured mother

नई दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक बेटे का मां पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 85 साल की बुजुर्ग महिला देवी रानी अरोड़ा बुरी तरह जख्मी हो गईं।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि महिला के बड़े बेटे ने 11 दिनों के भीतर दूसरी बार हमला किया है। वहीं, हमले में बुजुर्ग महिला की गर्दन के पास की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, देवी रानी लाजपतनगर पार्ट एक स्थित मकान में छोटे के साथ रहती हैं। उनके दो बेटे मनोज व दीपक अरोड़ा हैं। कई साल पहले महिला के पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो मनोज मकान पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि 19 अप्रैल को भी आरोपी ने घर में घुसकर देवी रानी को बेरहमी से पीटा था। उसने मां पर कुकर से हमला किया था।

साथ ही घर के बाहर कुंडी लगाकर फरार हो गया था। उस वक्त पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने ही उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्जकर उसे जमानत दे दी थी।

छोटे बेटे ने पुलिस पर लगाया आरोप

son beats mother for property in lajpat nagar delhi for second time
DELHI POLICE - फोटो : self

इधर, आरोपी मनोज मंगलवार देर रात दोबारा मां के घर में घुस गया। मां को बुरी तरह से पीटने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, देवी रानी के छोटे बेटे अमित ने आरोप लगाया है कि  पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लेते हुए हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं।

पुलिस सख्ती करती तो शायद उनकी मां पर दोबारा हमला नहीं होता। पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed