फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son beats father to death in Hapur

Hapur: बेटियों के नाम पिता ने कर दी जमीन, बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला; घटना के बाद से आरोपी फरार

Wed, 18 Sep 2024 10:05 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Wed, 18 Sep 2024 10:05 PM IST
सार

हापुड़ जिले में एक बेटे ने पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। घटना को वारदात देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। पुलिस आरोपी बेटी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Son beats father to death in Hapur
बेटे ने की पिता की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के कंदौला गांव में किसान मुनीराज त्यागी (52) की उसी के पुत्र ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक का शव घर पर ही चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक की बहू ने मामले की सूचना पुलिस को फोन कर दी। घटना के बाद मृतक का पुत्र मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान बताए गए हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी मुनीराज त्यागी खेती-बाड़ी करते थे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि उनका अपने इकलौते पुत्र कपिल से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी के चलते किसान ने अपनी दस बीघा जमीन अपनी दो विवाहित पुत्रियों के नाम कर दी। बुधवार की देर शाम मृतक के पुत्र के मोबाइल से उसकी पत्नी ने ससुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि मृतक के गले समेत अन्य जगह शरीर पर चोट के निशान हैं, अभी तक की जांच में पुत्र द्वारा हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक का पुत्र फरार है। ग्रामीणों ने बताया कि संपत्ति के विवाद में पिछले काफी दिनों से पिता पुत्र में विवाद चल रहा था। बुधवार को भी दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों में हाथापाई हुई और कपिल ने पिता की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सभी तथ्यों पर गंभीरता से जांच की जा रही है। सीओ का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों का सही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच करने के साथ, मृतक के पुत्र कपिल की तलाश में जुटी है। अभी तक इस बाबत तहरीर नही दी गई है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed