फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somnath did not found, police have brought up his brother late night

सोमनाथ नहीं मिले तो देर रात उनके भाई को उठा लाई पुलिस

Wed, 23 Sep 2015 03:43 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 03:43 AM IST
विज्ञापन
Somnath did not found, police have brought up his brother late night

दिल्ली हाईकोर्ट से सोमनाथ भारती की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। याचिका खारिज होते ही दिल्ली पुलिस की टीमें भारती की गिरफ्तारी के लिए उनके मालवीय नगर स्थित आवास और कार्यालय पर पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस की टीम करीब पांच घंटे तक वहां रही, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। हालांकि घर में सोमनाथ भारती का कुत्ता डॉन मौजूद था।

दक्षिण पश्चिम परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस की आठ टीमें सोमनाथ भारती की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दिल्ली के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमनाथ पर जिस तरह के संगीन आरोप हैं उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। हाईकोर्ट द्वारा भारती को राहत देने से इंकार करते ही करीब पौने ग्यारह बजे एक दर्जन पुलिस के जवानों ने मालवीय नगर स्थित उनके आवास और कार्यालय पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमनाथ के भाई के बाद, बहन बहनोई भी पहुंचे थाने

Somnath did not found, police have brought up his brother late night

उनके कार्यालय पर दो तीन लोग मिले, लेकिन उन्हें सोमनाथ भारती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वहीं घर पर उनका कुत्ता डॉन था। पुलिस की टीम ने सोमनाथ भारती के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।


पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनका फोन कोई अन्य व्यक्ति उठा रहा है, लेकिन वह सोमनाथ से बात नहीं करवा रहा था। पुलिस शाम करीब चार बजे तक उनके आवास और कार्यालय पर रहने के बाद वापस लौट गई।

और आखिर में देर रात पुलिस की टीम वसंतकुंज में रहने वाले सोमनाथ के भाई के घर पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गई। वसंतकुंज थाने में उनसे पूछताछ की जा रही थी। बाद में पीछे से उनकी बहन और बहनोई भी थाने पहुंचे।

पार्टी बोली जांच में सहयोग करें सोमनाथ

Somnath did not found, police have brought up his brother late night

सोमनाथ भारती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे भारती का निजी मसला कहा है। साथ ही पार्टी ने भारती को जांच में सहयोग करने की सलाह भी दी। वहीं, आप ने दिल्ली पुलिस पर भी निशाना साधा।

वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि सोमनाथ भारती अपनी न्यायिक लड़ाई लड़ रहे हैं। पूरा मामला पारिवारिक है। लेकिन दिल्ली पुलिस इस मामले में अतिरिक्त सक्रियता दिखा रही है। पुलिस का सारा ध्यान भारती पर केंद्रित है। जबकि दूसरी पार्टियों के नेताओं के ज्यादा गंभीर मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

वहीं, आशुतोष ने कहा कि सोमनाथ को जांच में सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में बेल खारिज होने से पहले ही दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंच गई। पुलिस की अतिसक्रियता ठीक नहीं है। भारती के मसले को ज्यादा ही बढ़ा कर दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed