सोमनाथ बोले मुझे एलजी ने FIR की दी थी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीए बोर्ड के सदस्य सोमनाथ भारती ने उपराज्यपाल व डीडीए बोर्ड चेयरमैन नजीब जंग पर एफआईआर की धमकी देने का आरोप लगाया है।
भारती ने कहा है कि मैं 23 सितंबर की मीटिंग के मिनिट्स कंफर्म किए जाने से पूर्व भाजपा को जमीन दिए जाने के मामले पर चर्चा की मांग कर रहा था, लेकिन एलजी साहब तैयार नहीं थे।
दिल्ली सरकार ने खुद स्कूल व अस्पताल के लिए जमीन की मांग की है। यहां एक नर्सरी स्कूल की आवंटित जमीन को राजनीतिक दल के नाम पर दे दी।
भाजपा के तीन सदस्य गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे
मैं जानना चाह रहा था कि क्या कोई व्यवहारिक अध्ययन किया है कि यहां नर्सरी स्कूल की जरूरत नहीं है, लेकिन एलजी ने कहा चुप नहीं हुए तो एफआईआर करवा दूंगा।
वहीं भाजपा के तीन सदस्य गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। यहां तक कहा कि ये तो जेल में ही अच्छे थे। इससे साफ है कि भाजपा राजनीतिक कारणों से पुलिस का उपयोग कर रही है।
जहां तक मीटिंग रिकॉर्डिंग किए जाने की बात है, तो मीटिंग की रिकॉर्डिंग एलजी हाउस में होगी, उसे दिखाएं। क्योंकि मीटिंग शुरू होने के पहले एलजी से कहा था कि कोई रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा।