फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somnath Bharti statement in the Assembly on Women

भारती की पत्नी बोली, 'उन्हें सुंदर महिलाओं की फिक्र'

Tue, 04 Aug 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Aug 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
Somnath Bharti statement in the Assembly on Women

सोमनाथ भारती द्वारा सोमवार को महिला सुरक्षा के लिए बुलाए गए विशेष विधानसभा सत्र में महिलाओं पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर उनकी पत्नी लिपिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मैं एक सामान्य सी दिखने वाली महिला हूं, उन्हें मेरी सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है इस वजह से वो मुजे प्रताड़ित करते रहे हैं, क्योंकि उन्हें केवल सुंदर महिलाओं की चिंता है। वहीं मार्कस्वादी नेता बृंदा करात ने भारती को महिला विरोधी कहते हुए कड़े शब्दों में आलोचना की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि सोमनाथ भारती के के खिलाफ कई आरोप लग चुके हैं। ये बयान उनकी इसी तरह की मानसिकता को दर्शाता है। वहीं पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा है कि दिल्ली पुलिस सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमनाथ भारती के बयान पर बिफरा विपक्ष

Somnath Bharti statement in the Assembly on Women

दिल्ली विधानसभा में पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के एक बयान पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है। सोमनाथ भारती ने पुलिस की मांग करते हुए कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार व सीएम को खुली छूट मिल जाए तो दिल्ली में सुंदर से सुंदर स्त्री गहने लाद कर बिना किसी डर के रात को निकल सकती है।

नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के इस बयान को आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सुंदर औरतें रात को निकल सकती हैं, ये बयान सोमनाथ भारती की मानसिकता को दर्शाता है।

वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी कहा कि क्या दिल्ली में अभी सुंदर महिलाएं रात को नहीं निकलती हैं। इस मामले में सोमनाथ भारती ने सफाई दी है। उनका कहना है कि बयान को गलत तरीके से पेश न करें।

हंगामे के बाद विपक्ष ने किया वॉक आउट

Somnath Bharti statement in the Assembly on Women

महिला सुरक्षा पर दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों की सत्तापक्ष से जमकर नोकझोंक हुई। विधानसभा अध्यक्ष से भी भाजपा विधायक नियमों को लेकर उलझते दिखे।


भाजपा विधायक लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाना चाहते थे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष इसकी इजाजत देने को तैयार नहीं थे। इसके बाद भाजपा सदस्य सदन से यह कहकर वॉकआउट कर गए कि न्यायिक जांच आयोग का संकल्प असंवैधानिक है।

नियम 280 पर चर्चा खत्म होने के बाद भाजपा ने न्यायिक जांच आयोग के गठन को गैरकानूनी बताते हुए नारे लगाकर विधानसभा का बहिष्कार किया। इससे पहले सदन में भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा की विधानसभा अध्यक्ष से बहस भी हुई।

मुख्यमंत्री लगता है पढ़े लिखे नहीं हैं

Somnath Bharti statement in the Assembly on Women

शर्मा ने कहा कि दिल्ली पुलिस की मांग करने वाले मुख्यमंत्री लगता है पढ़े लिखे नहीं हैं। इसके लिए संसद मे दो तिहाई सदस्यों की मंजूरी जरूरी होती है। भाजपा विधायक दल के नेता ने विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ये कोई विशेष सत्र नहीं है।

हमारा प्वाइंट ऑफ ऑर्डर ये है कि लोकायुक्त का मामला गंभीर है। सरकार ने हाईकोर्ट में लोकायुक्त की नियुक्ति के मामले में गलत हलफनामा दिया है।

इस बीच दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार ने संकल्प प्रस्ताव पेश किया, जिसका विरोध करते हुए भाजपा के तीनों विधायक सदन से वाक आउट कर गए।

बीजेपी विधायकों ने कहा भारती ने की गालीगलौच

Somnath Bharti statement in the Assembly on Women

भाजपा विधायकों ने पर्चे लुटाए व वेल में आकर विरोध दर्ज किया। आप विधायक सोमनाथ भारती ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की तो भाजपा विधायकों ने उन पर गाली-गलौज करने का आरोप मढ़ा।


भाजपा विधायकों ने अध्यक्ष पर भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। हंगामे के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि भाजपा अब भारतीय जुमला पार्टी बन गई है।

केंद्र में बेईमानों की सरकार चल रही है। हम हिम्मत वाली सरकार हैं, संकल्प लाएंगे और संविधान के दायरे में रहकर काम करके दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed