फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somnath Bharti in trouble again, inciting to sue the woman insolence

फिर मुसीबत में भारती, महिला से बदतमीजी करने के लिए उकसाने पर मामला दर्ज

Wed, 20 Jul 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
Somnath Bharti in trouble again, inciting to sue the woman insolence
सोमनाथ भारती

आम आदमी पार्टी के मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती एक बार फिर मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। साकेत थाने में उनके खिलाफ महिला के साथ बदतमीजी करने के लिए आप कार्यकर्ताओं को उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने मामला दर्ज कर किया गया है। एक संस्था की संचालिका ने विधायक सोमनाथ भारती के कहने पर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा धक्कामुक्की व बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक सामाजिक संस्था चलाने वाली महिला ने 9 जुलाई को साकेत थाने में शिकायत दी थी कि हौजरानी स्थित उसके घर के नजदीक ईदगाह पार्क में स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती द्वारा ईद मिलन समारोह का आठ जुलाई को आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए थे। वह भी संस्था के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत पढ़ने वाली छात्राओं व संस्था की महिलाओं के साथ कार्यक्रम में गई थी। 

कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से की धक्का-मुक्की और मारपीट

Somnath Bharti in trouble again, inciting to sue the woman insolence
सोमनाथ भारती - फोटो : ani

जब उसने छोटी-छोटी छात्राओं को मुख्यमंत्री से मिलवाने का प्रयास किया तो सोमनाथ भारती के कहने पर आप कार्यकर्ताओं ने उनके व संस्था की अन्य महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। उनके साथ अभद्र व्यवहार और बदसलूकी की गई। 

महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से बाहर निकालते हुए शारीरिक क्षति पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने इसकी शिकायत सोमनाथ भारती से करने की कोशिश की, मगर विधायक ने अनसुना कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में बुधवार को एफआईआर दर्ज की है। 

वीडियो रिकार्डिंग में अभी नहीं मिला सबूत
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार साकेत पुलिस को कार्यक्रम की एक वीडियो रिकार्डिंग मिली है। इसमें महिला के साथ धक्कामुक्की व मारपीट नहीं दिखाई दे रही है। सोमनाथ भारती भी कुछ कहते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आयोजकों से कार्यक्रम की और वीडियो रिकार्डिंग मांगी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed