फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somnath Bharti and wife dispute resolved by counseling!

पत्नी से नहीं हुई सोमनाथ भारती की सुलह

Thu, 25 Jun 2015 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Jun 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
Somnath Bharti and wife dispute resolved by counseling!

पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा का आरोप झेल रहे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की आज फिर द्वारका में CAW में पेशी हुई। यहां सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा को भी बुलाया गया था।

विज्ञापन


लेकिन तमाम कोशिशों के बाद इस काउंसलिंग में भी दोनों के बीच सुलह नहीं हो सकी। ये इस मामले में दूसरी बार है कि सोमनाथ भारती को यहां पेश किया। गौरतलब है कि सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जालसाजी, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसके बाद लिखित शिकायत पर CAW ने कार्रवाई शुरू की। सोमनाथ भारती की मां ने भी मामले में अपना पक्ष रखा था और बताया था कि वे अपने बेटे और बहु को साथ देखना चाहती हैं। कल सोमनाथा भारती के पेशी महिला आयोग में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर नहीं हो सकी सुलह

Somnath Bharti and wife dispute resolved by counseling!

पुलिस नोटिस के मुताबिक आज सोमनाथ और लिपिका दोनों को पेश होना था। जबकि कल महिला आयोग में पेशी होनी है। अबतक दोनों के बीच चल रहे विवाद और मतभेदों को काउंसिलिंग के जरिए सुलझाने की कोशिश हो रही थी।

22 जून को हुई काउंसलिंग में भी दोनों के बीच किसी तरह की सुलह या सहमति नहीं बन पाई थी। ये आज भी जारी रहा। माना जा रहा है कि आपसी रिश्ते ज्यादा तल्ख हो चुके हैं।

हालांकि पहली शिकायत में लिपिका मित्रा ने कहा था कि उन्हें अपने पति के साथ नहीं रहना है। आरोप के मुताबिक, सोमनाथ और लिपिका की शादी एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed