{"_id":"cdcf60fad78890e6fe51c99c35fd56da","slug":"somewhere-aap-would-not-cordination-with-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं सपा और आप में तालमेल तो नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं सपा और आप में तालमेल तो नहीं है
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को शपथ लेने के बाद जब ये कहा कि अब वे पांच साल तक दिल्ली की ही सेवा करेंगे और अन्य प्रदेशों में होने वाले चुनाव में भाग नहीं लेंगे तो सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
हालांकि जानकार बताते हैं कि पहला अहसान तो समाजवादी पार्टी (सपा) ने दिल्ली में चुनाव न लड़कर आम आदमी पार्टी (आप) पर किया है। उसी के चलते उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों में ‘आप’ मैदान में नहीं होगी।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली में समाजवादी पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाग न लेने कका पूरा फायदा ‘आप’ को मिला था। यह बात ‘आप’ के रणनीतिकार भी मानते हैं कि सपा मैदान में होती तो चुनाव में इतना समर्थन नहीं मिलता।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही सपा और ‘आप’ के शीर्ष नेताओं की बैठक होने वाली है। उत्तर प्रदेश में सपा की बहुमत वाली सरकार है।
कांग्रेस से सपा को कोई खतरा नहीं है लेकिन भाजपा और बसपा से सीधी टक्कर होगी। चुकी दिल्ली में भाजपा का विजय रथ ‘आप’ ने रोका है। ऐसे में अगर उसकी तरफ से सहयोग मिल जाएगा तो सपा का रास्ता आसान हो सकता है।