{"_id":"57c672134f1c1bc6162cb912","slug":"some-pictures-of-heavy-rain-in-delhi-ncr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 तस्वीरों में देखिए बारिश से कैसे सहमा दिल्ली-एनसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 तस्वीरों में देखिए बारिश से कैसे सहमा दिल्ली-एनसीआर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश ने पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। झमाझम बारिश के कारण दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में जगह जगह जाम के हालात बन गए। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा।
विज्ञापन
अगस्त महीने के आखिरी दिन दिल्ली एनसीआर में बदरा जमकर बरसे। सुबह सात बजे के करीब शुरू हुई बारिश अभी तक भी जारी है। जिसके चलते सारा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर के अधिकतर इलाके पानी में डूबे हुए हैं। सुबह से ही छाए बादलों के कारण आसमान में अंधेरा छा गया। मौसम विभाग की मानें तो बारिश की आगे भी ऐसे ही जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में आफत की बारिश सुबह सात बजे के करीब शुरू हुई। शुरूआत में हल्की बूंदाबांदी के बाद अचानक झमाझम बारिश ने पूरे एनसीआर को अपने आगोश में ले लिया। दिल्ली के साथ साथ गाजियाबाद और नोएडा में तेज बारिश ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
घरों से सुबह सुबह ऑफिस के लिए तैयार होकर निकले लोग जहां तहां ठहर गए। वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। तमाम इलाकों में पानी भरने के कारण पूरे एनसीआर में जाम के हालात बने रहे। वहीं आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में ही रात जैसी स्थिति हो गई।
जिसके चलते वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। जगह जगह पानी भरने के कारण जाम के भी हालात रहे। जानकारी के अनुसार दिल्ली में प्रीत विहार से आईटीओ, मयूर विहार से अक्षरधाम तक, सराय काले खां से आश्रम और आनंदविहार से गाजीपुर तक जाम लगा रहा।
नोएडा में लाल कुआं से लेकर सेक्टर 62 तक जाम के हालात रहे। जबकि गाजियाबाद में हिंडन से मोहननगर तक ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को हुई।
heavy rain in ncr
- फोटो : ANI
मौसम विभाग की चेतावनी है कि बारिश अभी इसी तरह जारी रह सकती है।
heavy rain in ncr
- फोटो : ANI
दूसरी ओर भारी बारिश के कारण हवाई उड़ानों पर भी रोक लग गई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल दिल्ली से देश के अन्य राज्यों को जाने वाली 24 हवाई उड़ानों को रदद कर दिया गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी है कि गुरुवार को भी इसी तरह तेज बारिश हो सकती है।