कुछ लोग केवल स्वच्छ भारत का गीत गाते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज मजनू का टीला क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने शौचालय ब्लॉक का उद्धाटन किया। इस मौके पर वे पीएम पर हमला करने से भी नहीं चूके।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्वच्छ भारत अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल स्वच्छ भारत का गीत गाते हैं। इसके अलावा कुछ नहीं करते।
देश की कोई भी गली ऐसी नहीं है जहां पीएम के अभियान का असर दिखाई दिया है। इसमें केवल केंद्र की ओर से शोबाजी की गई। बातें करने और फोटो खिंचाने से कुछ नहीं होता।
फ्लॉप रहा पीएम का अभियान?
केजरीवाल ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में केंद्र की ओर से शोबाजी के अलावा कोई काम नहीं हुआ। इसका किसी भी तरह का कोई असर सफाई पर नहीं पड़ा।
दिल्ली के सीएम ने कहा कि उनकी सरकार 31 मार्च तक सभी झूग्गियों में साफ शौचालय और पानी सप्लाई पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केजरीवाल ने बातों-बातों में अपनी सरकार की नीतियों को बेहतर बताया।
उन्होंने दादारी में हुई घटना को भी दुखद बताया और कहा कि ऐसे मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए।