फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Some people beat up young man after asking him to move out of way in Greater Noida

Noida: रास्ते से हटने को कहा तो युवक को पीटा, मामले के सात दिन बाद मुकदमा दर्ज

Mon, 20 Nov 2023 02:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 20 Nov 2023 02:50 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में रास्ते से हटने को कहने पर कुछ लोगों ने युवक से मारपीट कर दी। घटना के सात दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Some people beat up young man after asking him to move out of way in Greater Noida
मुकदमा दर्ज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दादरी कोतवाली क्षेत्र की दौलतराम कॉलोनी में रास्ते से हटने को कहने पर कुछ लोगों ने युवक से मारपीट कर दी। आरोपी दिवाली की रात पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान पीड़ित ने कार निकालने के लिए रास्ता मांगा था। घटना के सात दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दौलतराम कॉलोनी निवासी सुनीता देवी 12 नवंबर को बेटे अक्षय के साथ घर से बाहर गईं थी। शाम को बेटे के साथ कार से वापस पहुंचीं तो घर के पास पड़ोसी कमलजीत व दलजीत आदि रास्ते में पटाखे फोड़ रहे थे। अक्षय ने घर जाने के लिए रास्ता मांगा तो आरोपी गालियां देने लगे। अक्षय ने गाड़ी से उतरकर रास्ता देने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। सिर में चोट लगने से अक्षय जमीन पर गिर गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि अस्पताल में इलाज कराने के बाद पीड़ित ने शिकायत दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed