5 महीने से अश्लील कमेंट्स करते थे आरोपी, हिम्मत इतनी बढ़ गई कि घर से उठा ले जाने की करने लगे कोशिश..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली क्षेत्र के बीटा-2 सेक्टर निवासी एक छात्रा पिछले पांच माह से सड़क पर परेशान कर रहे मनचले बृहस्पतिवार रात छात्रा के घर के सामने तक पहुंच गए।
कार सवार आरोपियों के हुड़दंग करने पर पड़ोसी ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की तहरीर पर कासना कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कासना कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित सेक्टर बीटा-2 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा दी है।
रात करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार कार में सवार होकर तीन युवक उनकी गली में आए और लौट गए। ये गली बंद है। इसके बावजूद कुछ देर बाद 9:30 बजे दोबारा आरोपी तेज रफ़्तार कार लेकर गली में घुसे और शोर शराबा करने लगे।
इस दौरान छात्रा घर के दरवाजे पर खड़ी थी और उसका एक पड़ोसी वहां मौजूद था। उसने आरोपियों के दोबारा कार लेकर आने व शोर शराबे का विरोध किया तो आरोपियों ने कार से बाहर निकलकर गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपियों से एक को छात्रा ने पहचान लिया।
जनवरी से कर रहे हैं छेड़छाड, बंद किया स्कूल जाना
छात्रा ने बताया कि एक आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ उसे जनवरी माह से परेशान कर रहा है। आरोपी ने स्कूल जाने के दौरान कई बार रास्ते में रोककर उससे छेड़छाड़ व अश्लील कमेंट किए हैं।
इससे परेशान होकर उसने स्कूल जाना छोड़कर अल्फा-2 सेक्टर में ट्यूशन जाकर परीक्षा की तैयारी की थी। ट्यूशन जाने के दौरान भी आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की। आरोपियों ने 28 जनवरी को कासना कोतवाली से चंद दूरी पर कार में अपहरण का प्रयास किया।
कॉल कर भी करते हैं परेशान, देते हैं धमकी
पुलिस को दी गई शिकायत में कुछ नंबर भी दिए गए हैं। आरोप है कि इन नंबरों से कॉल व मैसेज कर छात्रों को परेशान किया गया है और धमकी भी दी गई है।
वहीं, आरोपियों का कार नंबर भी पुलिस को दिया गया है। एसपी देहात सुनीति ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल व कार नंबर से आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।