फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Solid Waste Management Plant in each zone shall Corporation

हर जोन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाएगा निगम

Wed, 12 Aug 2015 06:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 12 Aug 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
Solid Waste Management Plant in each zone shall Corporation

शहर में अब कूड़ा ट्रिपिंग और डंपिंग की समस्या जल्द ही खत्म होगी। नगर निगम हर जोन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए नगर निगम जल्द ही ‘मुस्कान ज्योति’ नाम की संस्था से करार करेगा। 15 अगस्त के बाद यह संस्था निगम अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण योजना का प्रेजेंटेशन देगी।

फिलहाल नगर निगम में एक भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं है। शहर से प्रतिदिन निकलने वाला 850 मीट्रिक टन कचरा प्रताप विहार में डंप किया जा रहा है।

लेकिन जगह की कमी के चलते निगम के लिए यह बड़ी समस्या बनती जा रही है। नगर आयुक्त अब्दुल समद ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर अब शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ‘मुस्कान ज्योति’ नाम की संस्था से नगर निगम को प्रपोजल मिला है। संस्था हर जोन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख की आबादी के लिए प्लांट लगाने पर 1 से डेढ़ एकड़ जमीन और 1.5 करोड़ के बजट की जरूरत होगी। आबादी और जमीन की उपलब्धता के मुताबिक प्लांट लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के बाद संस्था को बुलाकर प्रेजेंटेशन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed