{"_id":"5e7d536d8ebc3e7686485246","slug":"soldier-was-showing-bullying-in-the-name-of-strictness-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः सख्ती के नाम पर सिपाही दिखा रहा था दबंगई, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः सख्ती के नाम पर सिपाही दिखा रहा था दबंगई, सस्पेंड
Fri, 27 Mar 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Mar 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान सख्ती के नाम पर दबंगई करने के आरोप में आनंद पर्वत थाने में तैनात सिपाही राजबीर का सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि सिपाही ने सब्जी वालों की रेहड़ी पलट दी। किसी ने बालकनी में खड़े होकर सिपाही की इस करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पुलिस की जमकर आलोचना हुई तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को पहले लाइन हाजिर कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने मामला संज्ञान में आते ही सिपाही को सस्पेंड कर दिया। पुलिस उपायुक्त ने जिले के सभी पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रहे लोगों से नरमी से पेश आए।
विज्ञापन
वीडियो एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दिखता है कि सादे कपड़ों में एक सिपाही नेहरू नगर के मेन रोड पर पहुंचता है। वहां कई सारे सब्जी वाले रेहड़ी लेकर खड़े हैं। इन्होंने उचित दूरी भी बनाई हुई है।
विज्ञापन
सिपाही राजबीर वहां पहुंचकर सब्जी वालों को धमकाता है और एक-एक कर उनकी रेहड़ियां पलटना शुरू कर देता है। कई रेहड़ी पलटने के बाद वह आगे चला जाता है।