{"_id":"5e144d748ebc3e87b75cb236","slug":"soldier-commits-suicide-as-being-frustrated-by-wife-says-in-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से परेशान होकर फौजी ने की आत्महत्या, वीडियो वायरल कर बताई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से परेशान होकर फौजी ने की आत्महत्या, वीडियो वायरल कर बताई परेशानी
Tue, 07 Jan 2020 02:57 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
मृतक फौजी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल के रसूलपुर फाटक के पास एक फौजी ने अपना वीडियो वायरल करने के बाद आत्महत्या कर ली। उसने वीडियो में पत्नी और घरवालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और मरने के बाद मिलने वाले पैसों को किसी अनाथ आश्रम में देने की बात कही है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद मिलिट्री पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई, लेकिन परिजन इसे महज हादसा बता रहे हैं। वहीं जीआरपी ने जानकारी दी कि फौजी मूलरूप से अहरवां गांव निवासी प्रवीण (24) फौज में सिपाही था और उसकी तैनाती वर्तमान में दिल्ली कैंट में थी।
विज्ञापन
वह 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था। रविवार दोपहर करीब सवा बारह बजे उसने रसूलपुर फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से उसके पास से आई कार्ड और आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में फौजी ने कहा है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी टीकरी ब्राह्मण में हुई थी। अब उसका एक बेटा भी है। उसने आरोप लगाया है कि पत्नी उसके साथ धोखा कर रही है। वह उसकी बातें नहीं मानती और केवल अपनी मां की बातें सुनती है। फौजी ने आरोप लगाया कि पत्नी उससे फोन पर भी कभी बात नहीं करती, इसलिए उसने फौज की नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है।