फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sold the house without landlord

मकान मालिक घर पर नहीं था तो बेंच दिया मकान

Wed, 08 Apr 2015 08:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Apr 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
sold the house without landlord

अगर आपका नोएडा में खाली मकान है तो सावधान हो जाएं। हो सकता है कि आपके मकान का मालिक किसी और को बना दिया जाए। फर्जीवाड़े का ऐसा ही मामला सामने आया है। नोएडा प्राधिकरण के आवासीय विभाग के कारनामे से अधिकारी भी हैरान हैं।

विज्ञापन


फर्जी तरीके से मकान बेचने के फर्जीवाड़े को लेकर हलचल तेज है, लेकिन कोई भी इस बारे में कुछ कहने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि सेक्टर-41 में 180 वर्ग मीटर के मकान को असली मालिक की जगह नकली मालिक को खड़ा कर किसी दूसरे को ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जून 1991 में इस प्लॉट का आवंटन खुर्शीदा अमीन के नाम से किया गया था। उन्होंने किसी सुनील के नाम सेल टू एग्रीमेंट किया था। सुनील अक्सर मकान का जायजा लेने के लिए जाया करते थे, लेकिन एक दिन मकान पर किसी और का ताला लटका देख उनके  होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों से पता चला कि इस मकान को  सुमन गुप्ता और संतोष महावर ने खरीदा है। सुनील ने जब सुमन और संतोष से संपर्क साधा तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

प्राधिकरणकर्मियों की मिलीभगत से खरीदार सुमन और संतोष के सामने मकान का मालिक किसी और को बनाकर खड़ा करने और दस्तावेजों में छेड़ाछाड़ की बात सामने आ रही है। नियमानुसार प्लॉट या मकान बेचने और खरीदने वाली पार्टी को दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग के सामने उपस्थित होना होता है।


ऐसे में इस मामले के खुलने पर विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। हालांकि, इस मामले में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। असली आवंटी को उसका हक दिया जाएगा। इस पूरे मामले की रिपोर्ट चेयरमैन को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed