फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   solar tree will lighten connaught place in delhi

इस खास 'पेड़' से रोशन होगा कनॉट प्लेस, जिस पर नहीं लगती हरी पत्तियां

Mon, 16 Oct 2017 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Oct 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
solar tree will lighten connaught place in delhi
- फोटो : अमर उजाला

सोलर ट्री का नाम आपने सुना ही होगा। एक ऐसा पेड़, जिस पर हरी पत्तियां नहीं होती। इनमें प्लेट्स लगी होती है। सूरज की किरणों से ऊर्जा पैदा होती है। वहीं, फल की जगह इससे रोशनी मिलती है।

विज्ञापन


जिससे सड़कें व गलियां रोशन होती हैं। इसी तरह का पहला पेड़ कनॉट प्लेस के इनर सर्किल स्थित मेट्रो गेट नंबर 7 पर लगाया जा रहा है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
विज्ञापन


एनडीएमसी प्रशासन की मानें तो सऊदी अरब में इस तरह के सोलर ट्री बड़ी तादात में लगे हैं। इसी तर्ज पर ही एनडीएमसी ने बीते दिनों इसके लिए टेंडर जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में परिषद कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसे जल्द से जल्द स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसकी सफलता के बाद सेंट्रल पार्क में भी इस तरह के पेड़ लगाए जाएंगे।


दिन में होगा चार्ज, रात को देगा रोशनी
दरअसल, सोलर ट्री के ऊपर कई सारी सौर ऊर्जा की प्लेट्स लगी होती हैं। इन प्लेट्स के चारों तरफ लाइट्स भी लगी हुई हैं। यह दिन में चार्ज होती रहेंगी और शाम होते ही खुद ब खुद रोशनी देना शुरू कर देंगी। जानकारों का कहना है कि एनडीएमसी की यह पहल सराहनीय है। इससे न सिर्फ बिजली की बचत होगी, बल्कि कनॉट प्लेस आने जाने वालों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने का विकल्प भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed