{"_id":"5ccf8d20bdec22074f08c368","slug":"sol-contracts-with-amazon-web-educate-students-become-professional-along-with-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ-साथ छात्र बनेंगे प्रोफेशनल, एसओएल ने अमेजॉन वेब एडुकेट से किया करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ-साथ छात्र बनेंगे प्रोफेशनल, एसओएल ने अमेजॉन वेब एडुकेट से किया करार
Mon, 06 May 2019 06:55 AM IST
देव कश्यप
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 06 May 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
Amazon Web Service
- फोटो : BUILD-IT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में अब छात्र ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ-साथ स्किल आधारित पढ़ाई भी करेंगे। छात्रों को प्रोफेशनल रूप से अपग्रेड करने के लिए प्रशासन उन्हें कौशल आधारित कोर्स की प्रशिक्षण दिलवाएगा। इसके लिए एसओएल प्रशासन ने अमेजॉन वेब एडुकेट के साथ करार किया है। इस करार के अंतर्गत छात्रों को क्लाउड और बिग डाटा का छह माह का कोर्स कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस कोर्स की विशेषता यह है कि इन्हें करने बाद छात्रों को एसओएल और अमेजन वेब का संयुक्त प्रमाणपत्र मिलेगा। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के निदेशक प्रो. सीएस दुबे ने बताया कि दिन-प्रतिदिन कोई न कोई नई तकनीक विकसित हो रही है। ऐसे मेें छात्रों को कौशलों में परंपरागत किया जाना जरूरी है। नए कौशल सीखने से योग्यता और अनुभव भी बढ़ेगा। आने वाले समय में अधिकतर कार्य इन्हीं के माध्यम से होगा। ऐसे में जरूरी है कि छात्रों को पहले ही परिचित करा दिया जाए।
विज्ञापन
इन कोर्सेज को यदि स्नातक स्तर पर ही उन्हें सिखाया जाए तो उन्हें इसका लाभ मिलेगा। एसओएल में रेगुलर से भी ज्यादा लगभग तीन लाख बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से काफी ऐसे होते हैं जो कि मह्ंगे कोर्स नहीं कर सकते। ऐसे में बिग डाटा व क्लाउड कोर्स की निशुल्क ट्रेनिंग से उन्हें लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि बिग डाटा प्रोफेशनल को काफी उच्च वेतन मिलता है। यह एक सॉफ्टवेयर फ्रेमवर्क है जो बिग डाटा का संग्रहण करने में मदद करता है। प्रशासन जल्द ही वीडियो और एडिटिंग में भी छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए एडोब स्पार्क का कोर्स शुरू करने वाला है। इसका प्रशिक्षण भी छात्रों को निशुल्क ही दिया जाएगा।
विज्ञापन