शारीरिक संबंधों की भूख के चलते इंजीनियर ने दी जान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली द्वारका में साफ्टवेयर इंजीनियर और उसकी पत्नी संग हुई सनसनीखेज वारदात में अब कई तरह के चौंकोन वाले खुलासे हो रहे हैं। इंजीनियर की पत्नी के मायके वालों के मुताबिक उसने शारीरिक संबंधों की चाहत में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
अमित और शिवानी की दो माह पूर्व तीन नवंबर को छतरपुर स्थित फार्म हाउस में शादी हुई थी। अमित की बहन त्रिशला के मुताबिक शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए सिंगापुर गए थे। जहां से अमित ने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि सब कुछ सही नहीं है।
उसका यहां तक कहना है कि शिवानी ने अमित को हनीमून के दौरान संबंध बनाने से मना कर दिया था। अमित का परिवार इससे पूर्व मयूर विहार में किराए पर रहता था। जबकि शिवानी द्वारका की रहने वाली है। परिवार एक माह पूर्व ही द्वारका रहने के लिए गया था।
दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
शिवानी के परिवार वालों का कहना है कि अमित ने शादी के बाद से शिवानी पर शक करना शुरू कर दिया। वह उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करता था।
इसकी वजह से वह शादी के बाद से ज्यादातर समय अपने मायके में रहती थी। वहीं, अमित की बहन त्रिशला का कहना है कि शिवानी शादी के बाद से अमित से पत्नी जैसा व्यवहार नहीं करती थी और अक्सर मायके में ही रहती थी।
इसकी वजह से दोनों के बीच अनबन रहती थी। शनिवार देर रात अमित शिवानी को लेकर आया था। उसके बाद दोनों की बीच झगड़ा हुआ होगा।
बेहद दर्दनाक घटना थी वो
दिल्ली के द्वारका 18 से शिवानी रविवार तड़के साढ़े चार बजे पुलिस को शिवानी की कॉल मिली, जिसमें उसने बताया कि उसका पति उसे पीट रहा है। वहीं, दूसरी कॉल अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की मिली। गार्ड ने पुलिस को बताया कि अमित की मां घर के अंदर से चिल्ला रही है, लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा।
पुलिस शीशे को तोड़कर फ्लैट के अंदर पहुंची। हॉल में अमित अचेत पड़ा था। उसके गर्दन में तार लिपटा हुआ था। वहीं, सामने वाले कमरे में उसकी पत्नी शिवानी जख्मी हालत में मिली। बगल में ही अमित के मां के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी, वह चिल्ला रही थीं।
पुलिस के दरवाजा खोलने पर चंद्रकांता अपने बेटे को अचेत पड़ा देख बेसुध हो गईं। पुलिस ने शिवानी और अमित को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।