{"_id":"5d31f7038ebc3e6d0630290e","slug":"software-engineer-reached-ghaziabad-court-to-gets-divorce-from-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वकील साहब! ऐसा केस बनाओ कि महीने में तीन बार आए पत्नी, परेशान पति पहुंचा कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील साहब! ऐसा केस बनाओ कि महीने में तीन बार आए पत्नी, परेशान पति पहुंचा कोर्ट
Fri, 19 Jul 2019 10:29 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
गाजियाबाद कचहरी में शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति एक वकील के चेंबर पर पहुंचा। उसने वकील से गुहार लगाई कि उसे तलाक लेना है, लेकिन इस तलाक के मामले में वह ऐसा कुछ करे कि उसकी पत्नी महीने में तीन दिन बार कोर्ट की तारीखों पर आए, ताकि वह उसे परेशान होता देख सके।
वहीं, वकील ने युवक की अटपटी बातें सुनकर उसका केस लड़ने से मना कर दिया। मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला एक युवक नोएडा की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करता है। उसका कहना है कि वह इन दिनों किराए पर कविनगर इलाके में रहता है।
उसका कहना है कि एक साल पहले परिवार के दवाब में उसने गाजियाबाद की रहने वाली युवती से शादी कर दी थी। आरोप है कि शादी के दौरान उसे बताया गया कि उसकी पत्नी ग्रेजुशन पास है, लेकिन बाद में पता चला कि उसकी पत्नी केवल आठवीं पास है।

Trending Videos
जिसके चलते उनमें आपसी मन मुटाव रहने लगा। वहीं बाद में मन मुटाव इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे से अलग रहने को तैयार हो गए। शुक्रवार को युवक एक वकील के चेंबर पर पहुंचा, जहां उसने वकील से गुहार लगाई कि वह उसे तलाक दिला दें।
इस पर वकील उसका केस लड़ने को तैयार हो गए, लेकिन बाद में युवक ने कहा कि वह चाहता है कि वकील ऐसा केस लड़े कि उसकी पत्नी को महीने में तीन बार तारीख पर आकर परेशान हो।
इस पर वकील उसका केस लड़ने को तैयार हो गए, लेकिन बाद में युवक ने कहा कि वह चाहता है कि वकील ऐसा केस लड़े कि उसकी पत्नी को महीने में तीन बार तारीख पर आकर परेशान हो।