{"_id":"62d0b1246cef427e44531fad","slug":"social-welfare-minister-rajendra-pal-gautam-said-delhi-government-will-also-make-old-age-homes-world-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम बोले, दिल्ली सरकार ओल्ड एज होम्स को भी बनाएगी विश्वस्तरीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम बोले, दिल्ली सरकार ओल्ड एज होम्स को भी बनाएगी विश्वस्तरीय
Fri, 15 Jul 2022 05:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 15 Jul 2022 05:53 AM IST
सार
समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दिल्ली सरकार ने अब ओल्ड एज होम्स को भी विश्वस्तरीय बनाने का निर्णय लिया है। यहां पर बुजुर्गों को घर जैसा महौल और सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
सचिवालय में समीक्षा बैठक लेते राजेंद्र पाल गौतम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्वचर्चित कार्य करने के बाद अब ओल्ड एज होम्स को भी विश्वस्तरीय बनाने का निर्णय लिया है। सरकार यहां पर बुजुर्गों को घर जैसा महौल और सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। यह जानकारी समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले में बृहस्पतिवार को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों को दी जा रही पेंशन समेत विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोविड-19 में जान गंवाने वालों के परिवार को दी जा रही पेंशन समय से जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके आलावा नॉर्थ ईस्ट और शहादरा के जिलाधिकारी को जाति प्रमाण पत्र समेत विभिन्न शिकायतों के समाधान के भी निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सिंगल मदर और अन्य व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
विज्ञापन