Bindeshwar Pathak: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक
सुलभ इंटरनेशनल के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के समारोह के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज सुधारक और 'सुलभ इंटरनेशनल' के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार को निधन हो गया। दिल्ली एम्स में बिंदेश्वर पाठक ने अंतिम सांस ली। इनकी पहचान प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक के रूप में थी। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन देश के लिए गहरी क्षति है'।
बताया जा रहा है कि सुलभ इंटरनेशनल के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के समारोह के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मानव अधिकारों, स्वच्छता और सामाजिक सुधारों को लेकर 1970 में सुलभ इंटनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की थी।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने कहा, डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। बिंदेश्वर जी ने स्वच्छ भारत के निर्माण को अपना मिशन माना। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में जबरदस्त सहयोग प्रदान किया। हमारी विभिन्न बातचीत के दौरान स्वच्छता के प्रति उनका जुनून हमेशा दिखता रहा।
The passing away of Dr. Bindeshwar Pathak Ji is a profound loss for our nation. He was a visionary who worked extensively for societal progress and empowering the downtrodden.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2023
Bindeshwar Ji made it his mission to build a cleaner India. He provided monumental support to the… pic.twitter.com/z93aqoqXrc
बिंदेश्वर पाठक के निधन का समाचार अत्यंत दुखदाई: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने कहा, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक श्री बिन्देश्वर पाठक के निधन का समाचार अत्यंत दुखदाई है। श्री पाठक ने स्वच्छता के क्षेत्र में क्रान्तिकारी पहल की थी। उन्हें पद्म-भूषण सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार तथा सुलभ इंटरनेशनल के सदस्यों को मैं अपनी शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक श्री बिन्देश्वर पाठक के निधन का समाचार अत्यंत दुखदाई है। श्री पाठक ने स्वच्छता के क्षेत्र में क्रान्तिकारी पहल की थी। उन्हें पद्म-भूषण सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार तथा सुलभ इंटरनेशनल के सदस्यों को मैं अपनी शोक-संवेदनाएं…
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 15, 2023