फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Social distancing is being ignored by passengers in the metro

मेट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग की जारी है अनदेखी, डीएमआरसी ने कहा- रखी जा रही है यात्रियों पर नजर

Tue, 17 Nov 2020 01:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Social distancing is being ignored by passengers in the metro
दिल्ली मेट्रो - फोटो : पीटीआई

दिल्ली मेट्रो में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अनदेखी का सिलसिला जारी है। स्टेशन के बाहर लंबी लाइन ही नहीं, एस्कलेटर और कोच के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी से सफर करने वाले दूसरे यात्रियों की चिंताएं बनी हुई हैं।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से मेट्र्रो परिसर के अंदर सभी तरह के एहतियात बरतने के निर्देश हैं। इसकी निगरानी के लिए कर्मियों की तैनाती भी की गई हैं, लेकिन त्योहारों के दौरान ढील बरतने से एक बार फिर यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को येलो लाइन पर राजीव चौक के पास मेट्रो कोच के अंदर न तो खड़े यात्री और न ही बैठने में भी सभी यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। नियमों की अनदेखी करने वाले खुद में इतने मशगूल दिखे। पिछले कुछ दिनों से मेट्रो में संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई कम होने की वजह से भी अनदेखी का सिलसिला फिर बढ़ने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक यात्रियों पर नजर रखी जा रही है, बावजूद इसके यात्रियों को भी और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अगर, कोई भी ऐसा मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाती है।

यात्रियों को अब मेट्रो, बस सहित अन्य परिवहन सेवाएं भी एक जगह होंगी उपलब्ध 

परिवहन सेवाओं को एकीकृत करने के लिए दिल्ली मेट्रो के 60 स्टेशनों पर मल्टी मोडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) सिस्टम का विस्तार किया जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्काइवॉक का निर्माण शुरू हो चुका है जबकि कश्मीरी गेट, आनंद विहार आईएसबीटी सहित कई अहम मेट्रो स्टेशनों पर इस दिशा में काम लगभग पूरा हो चुका है। एमएमआई के तहत दिल्ली मेट्रो, डीटीसी सहित परिवहन विभाग और रेलवे से सभी परिवहन सुविधाओं का विकास इस तरह किया जा रहा है ताकि यात्रियों को आखिरी छोर तक पहुंचने की सुविधा एक ही जगह उपलब्ध हो।

इस नई प्रणाली के तहत ट्रेन, मेट्रो, बस, ई बाइक और ई-रिक्शा सहित यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए डीएमआरसी की ओर से टेंडर पहले ही किया जा चुका है, लेकिन अब एक कंसल्टेंट की नियुक्ति की गई है ताकि स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ के मुताबिक सुविधाओं की जरूरत का आकलन कर, सभी परिवहन सुविधाएं मुहैया की जा सके। परिवहन सेवाओं को एकीकृत करने के साथ साथ यात्रियों को कॉरिडोर पर जरूरी खरीदारी के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे ताकि आगे के सफर में भी किसी तरह की परेशानी न आए।

मेट्रो, बस या ट्रेन, यात्रियों की कम होंगी मुश्किलें
कश्मीरी गेट और आनंद विहार बस अड्डा पर मेट्रो से उतरने वाले यात्रियों के लिए बस, टैक्सी, ऑटो की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए अलग पार्किंग भी तैयार किया गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ स्काइवॉक के तैयार होने से यात्रियों को येलो लाइन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और बस के अलावा टैक्सी और ऑटो की सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी। यात्रियों को एक से दूसरी जगह आने जाने में दिक्कत न हो इसलिए स्काईवॉक से अलग अलग जगहों पर एस्कलेटर, रैंप और सीढ़ियां होंगी। न तो सड़क पार करने में यात्रियों को परेशानी आएगी और न ही इंतजार करना होगा। राजौरी गार्डन, नेहरु प्लेस सहित फेज-3 के सभी 60 स्टेशनों पर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अब सभी विभागों के आपसी तालमेल के बाद परिवहन सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा।

लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए ई रिक्शा और ई बाइक की सुविधा
छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए परिवहन के तमाम साधनों के अलावा एक पार्क का भी निर्माण किया गया है। द्वारका सेक्टर-10 सहित कुछ और मेट्रो स्टेशनों के बाहर ई रिक्शा की पार्किंग और चार्जिंग की सुविधा दी गई है जबकि विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर ई बाइक की भी सुविधा है। आखिरी छोर तक के लिए कनेक्टिविटी मुहैया करवाने के लिहाज से सभी सुविधाओं को एकीकृत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed