फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   So Kejriwal's onion Politics' enlarged the onion prices.

..तो क्या केजरीवाल की 'प्याज पॉलिटिक्स' से बढ़े प्याज के दाम

Thu, 06 Aug 2015 04:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Aug 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
So Kejriwal's onion Politics' enlarged the onion prices.

क्या एक चुनी हुई सरकार का अहंकार उसके नागरिकों की भलाई से बड़ा हो सकता है? अगर केजरीवाल सरकार को केंद्र सरकार और इसकी एजेंसी NAFED द्वारा लिखे पत्रों पर विश्वास किया जाए तो दिल्ली सरकार का इस मामले पर रुख समझा जा सकता है।

विज्ञापन


दरअसल दिल्ली में प्याज 60 रुपए प्रति किलो से उपर पहुंच चुका है। लेकिन यह प्याज की बढ़ती कीमतों का महज एक पहलु ही है। दूसरा पहलु शायद ही आपको पता हो।

सूत्रों के मुताबिक पिछले 3 महीने से केंद्र सरकार की एजेंसी NAFED और केंद्रीय कृषि मंत्रालय लगातार दिल्ली सरकार को प्याज और आलू की बढ़ती कीमतों के लिए आगाह कर चुका था।

विज्ञापन

केजरीवाल सरकार अहंकारी है!

So Kejriwal's onion Politics' enlarged the onion prices.

एजेंसी ने पत्र लिखकर दिल्ली सरकार को सुझाव दिया था कि सरकार 19 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज खरीदकर भविष्य के लिए पर्याप्त स्टॉक रखे।

लेकिन एजेंसी के डायरेक्टर अशोक ठाकुर के मुताबिक दिल्ली सरकार ने प्याज खरीदना तो दूर पत्र का जवाब भी नहीं दिया। दिल्ली सरकार ने एजेंसी के ऑफर पर कोई ध्यान नहीं दिया।

जिसके चलते अब लोग बाजार से 60 रुपए प्रति किलो की दर से ही प्याज खरीदने को मजबूर हैं। हालांकि दिल्ली सरकार ने एजेंसी के इन आरोपों का जवाब जरूर दिया है।

केजरीवाल सरकार अपना बचाव करते हुए कहती है कि ये आश्चर्यजनक है कि एजेंसी ने 24 जुलाई 2015 को लिखे अपने पत्र में कहा था कि नासिक से खरीदे जा रहे प्याज के लिए दिल्ली सरकार को अग्रिम कीमत चुकानी होगी।

19 से 25 रुपए प्रति किलो होता प्याज

So Kejriwal's onion Politics' enlarged the onion prices.

लेकिन अब NAFED राजनैतिक कारणों के चलते जनता को गुमराह कर रही है। जबकि दिल्ली सरकार 24 जुलाई को लिखे पत्र का जवाब दे चुकी है।

वहीं अशोक ठाकुर ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में बताया कि एजेंसी ने अप्रैल में दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर प्याज 19 रुपए प्रति किलो से 25 रुपए प्रति किलो की दर के बीच खरीदने को कहा था।

लेकिन केजरीवाल सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया। दिल्ली बीजेपी नेता कुलजीत चहल के मुताबिक इस खुलासे से पता चलता है कि केजरीवाल सरकार कितनी घमंडी है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार सोमवार से 40 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज बेचने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed